CM Sukhu News: सीएम सुक्खू का आया हेल्थ अपडेट, पढ़ें कहां है भर्ती और कैसी है स्थिति ddnewsportal.com

CM Sukhu News: सीएम सुक्खू का आया हेल्थ अपडेट, पढ़ें कहां है भर्ती और कैसी है स्थिति ddnewsportal.com

CM Sukhu News: सीएम सुक्खू का आया हेल्थ अपडेट, पढ़ें कहां है भर्ती और कैसी है स्थिति

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का ताजा हेल्थ अपडेट आया है। सीएम को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कुछ परीक्षणों के लिए शुक्रवार नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है। विभाग के डॉक्टरों

की टीम ने उनके परीक्षण शुरू कर दिए हैं। इस प्रक्रिया में लगभग दो से तीन दिन लग सकते हैं। मुख्यमंत्री की सेहत पहले से बेहतर है, चिंता की कोई बात नहीं है। वह डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक ठाकुर सुखविंदर सिंह

सुक्खू की रिपोर्ट सामान्य हैं। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें उचित आराम की जरूरत है, जिससे वह और तेजी से ठीक होंगे। आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री को एम्स में भर्ती करवाया गया है।