Paonta Sahib: राजकीय सेवानिवृत अध्यापक संघ करेंगे इस दिन बैठक, पढ़ें क्या रहेंगे मुद्दे...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राजकीय सेवानिवृत अध्यापक संघ करेंगे इस दिन बैठक, पढ़ें क्या रहेंगे मुद्दे...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राजकीय सेवानिवृत अध्यापक संघ करेंगे इस दिन बैठक, पढ़ें क्या रहेंगे मुद्दे... 

हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पाँवटा साहिब खंड की बैठक 14 फरवरी दिन शनिवार को 10-30 बजे प्रातः पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाँवटा साहिब में संघ अध्यक्ष गुरदियाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है जिसमें संघ से सम्बन्धित समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

संघ के महासचिव सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में सदस्यों की हर प्रकार की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

साथ ही सरकार द्वारा लंबित एरियर व भत्तों के बारे में भी चर्चा होगी। इसलिए सभी साथियों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुँच कर बैठक को सफल बनाएं।