इस शिक्षक महासंघ के अधिवेशन मे भाग लेंगे मुख्यमंत्री- ddnewsportal.com

इस शिक्षक महासंघ के अधिवेशन मे भाग लेंगे मुख्यमंत्री- ddnewsportal.com

इस शिक्षक महासंघ के अधिवेशन मे भाग लेंगे मुख्यमंत्री 

8 अगस्त को मंडी विभाग करवा रहा शिक्षकों की महासभा।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सम्बन्धित (अखिल भारतीय राष्ट्रिय शैक्षिक महासंघ) के मंडी विभाग अधिवेशन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। यह जानकारी महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ मामराज

पुंडीर ने दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ राष्ट्र हित, छात्र हित और शिक्षक हित में काम करने वाला संगठन है। हमारा ध्येय राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित मे शिक्षक और शिक्षक हित मे समाज है। प्रदेश भर के शिक्षको की समस्याओं सहित उनके हितो की रक्षा के लिए हम निरंतर प्रयासरत है। आगामी आठ अगस्त को हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ मंडी

में मंडी विभाग अधिवेशन करवा रहे है जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री,  कर्मचारी हितेषी, गरीबो के मसीहा जय राम ठाकुर का आशीष प्राप्त होगा और प्रदेश के युवा शिक्षामंत्री गोविन्द ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रदेश के विकास और शिक्षा जगत में हिमाचल प्रदेश को सर्वोपरी बनाने के लिए कार्यक्रम का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि स्थान की सूचना बारे जल्द सूचित किया जायेगा।