Sirmour: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान छह दिनों के सिरमौर प्रवास पर ddnewsportal.com

Sirmour: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान छह दिनों के सिरमौर प्रवास पर ddnewsportal.com

Sirmour: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान छह दिनों के सिरमौर प्रवास पर, पढें, कब से कब तक रहेंगे जनता के बीच और क्या रहेंगे कार्यक्रम...

हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर 2023 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 13 अक्तूबर दोपहर 12.30 बजे राजगढ़ में जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 14 अक्तूबर को भी राजगढ़ में जन समस्या सुनेंगे। उद्योग मंत्री 15 अक्तूबर को दोपहर एक बजे पाँवटा साहिब और सांय 4 बजे जाखना में जन समस्याएं सुनेंगे। 


हर्ष वर्धन चौहान 16 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाणा, प्रातः 11.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठोंठा और दोपहर 2 बजे कोटापाब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं का निरीक्षण करेंगे। 
उद्योग मंत्री 17 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 18 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे नाहन से शिमला के लिए रवाना होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।