Kafota: दाता राम अध्यक्ष तो धनवीर पुंडीर उपाध्यक्ष, कफोटा काॅलेज पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित ddnewsportal.com

Kafota: दाता राम अध्यक्ष तो धनवीर पुंडीर उपाध्यक्ष, कफोटा काॅलेज पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित ddnewsportal.com

Kafota: दाता राम अध्यक्ष तो धनवीर पुंडीर उपाध्यक्ष, कफोटा काॅलेज पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित

गिरिपार क्षेत्र के नागरिक उपमंडल कफोटा के राजकीय महाविद्यालय कफोटा के शिक्षक अभिभावक संघ (PTA) की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नलिन रमौल ने की। जनरल हाउस पूर्वनियोजित कार्यक्रम के मुताबिक 11 बजे आरंभ हुआ। सर्वप्रथम पीटीए सचिव प्रो विक्रम ठाकुर ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया और पिछली कार्यकारिणी के कार्यकाल में संपन्न किये गये कार्यों तथा आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया, जिसे आम सभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।


इसके पश्चात पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा के साथ ही नई पीटीए कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया आरम्भ की गई। प्रो रिंकू अग्रवाल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। 
इसमे अध्यक्ष पद पर दाता राम,  उपाध्यक्ष धनवीर सिंह पुंडीर, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, मुख्य सलाहकार गुलाब सिंह, सह सचिव रमेश चन्द को चुना गया। 
कार्यकारिणी में अभिभावक सदस्यों के तौर पर कृपा राम और धर्मानंद पुंडीर का चुनाव किया गया। कार्यकारिणी में महाविद्यालय के प्रो. अनिकेत पुंडीर और प्रो. सुमित्रा को शिक्षक सदस्यों के रूप में सम्मिलित किया गया। 
प्रो विक्रम ठाकुर को वर्ष 2024-25 के लिए दोबारा पीटीए सचिव का दायित्व सौंपा गया।