Paonta Sahib: कमरऊ के रविन्द्र सिंह सिरमौर यूथ इंटक के अध्यक्ष ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कमरऊ के रविन्द्र सिंह सिरमौर यूथ इंटक के अध्यक्ष ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कमरऊ के रविन्द्र सिंह सिरमौर यूथ इंटक के अध्यक्ष

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के गांव कमरऊ से संबंध रखने वाले रविंद्र सिंह को युवा इंटक जिला सिरमौर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। रविंद्र सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, आयुष एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, प्रदेश इंटक के

महासचिव व जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुभाष शर्मा और  प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष जसविंदर सिंह चौहान का आभार प्रकट किया। रविंद्र जल रक्षक के तौर पर जल शक्ति विभाग में कार्य कर रहे हैं। समय-समय पर जल रक्षकों के हित की आवाज उठाते रहते हैं। उन्होंने कहा आने वाले समय में सिरमौर युवा इंटक को मजबूत किया जाएगा और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जल्दी ही सिरमौर युवा इंटक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।