बढ़ती मंहगाई पर कोसी केंद्र सरकार- ddnewsportal.com

बढ़ती मंहगाई पर कोसी केंद्र सरकार- ddnewsportal.com

बढ़ती मंहगाई पर कोसी केंद्र सरकार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पांवटा साहिब मे किसान संगठनों का प्रदर्शन।

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर आम जन के लिये बढ़ती जा रही महंगाई के विरोध में पांवटा साहिब में भी संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक सरदार तरसेम सिंह सग्गी ने केंद्र व प्रदेश सरकार व उनकी जन विरोधी नितियो को बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार ठहराया। मोर्चे के सह संयोजक गुरविंद्र सिंह गोपी ने कहा कि कोविड-19 के चलते जहां आम जनता को बेरोज़गारी की मार झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है वहीं अब चाहे LPG सिलेंडर हो चाहे डीज़ल/पेट्रोल के दाम हो या खाद्य पदार्थों के दाम हों बेतहाशा बढ़ोतरी से आम जन की कमर टूट गई है। जिसके लिये जहां

किसान तीन कृषि विरोधी कानूनों को रद्द करवाने की लड़ाई लड़ रहे है उसी कड़ी में महंगाई के विरोध में भी अब किसान संगठन निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उसी कड़ी में यह आज का सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें 10 बजे से 12 बजे तक प्रदर्शन किया गया तथा 8 मिनट हॉर्न बजा कर गाड़ियों द्वारा सरकार के कान के पर्दे खोलने व आम जन की आवाज़ बहरी सरकारों को सुनाने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया गया। हिमाचल किसान सभा पांवटा साहिब के प्रधान ओम् प्रकाश चौधरी, दारा सिंह व भूपिन्दर सिंह जैलदार ने भी सम्बोधन किया व मोदी सरकार से जल्द महंगाई कम करने वाली नीतियाँ लागू करने की माँग की गई। प्रदर्शन में ओम प्रकाश चौधरी,  दारा सिंह, हरबंस सिंह, हरबिंदर सिंह, भूपिन्दर सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरपाल सिंह, भूपिन्दर सिंह जैलदार, बलवीर सिंह, मोहन सिंह, जोगा सिंह, अमृत सिंह, महिमा सिंह, धनवीर सिंह आदि दर्जनो किसानो ने भाग लिया।