जल्द समर्पित होगी क्याणा उठाऊ पैयजल योजना ddnewsportal.com

जल्द समर्पित होगी क्याणा उठाऊ पैयजल योजना ddnewsportal.com

जल्द समर्पित होगी क्याणा उठाऊ पैयजल योजना 

कोटा पाब मे बोले पूर्व विधायक बलदेव तोमर, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपये की सौगात 

कार्तिक तोमर-शिलाई

शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटा पाब में नव गठित प्रधान व पंचायत समिति सदस्य के सह भोज में शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर पंहुचे। यहां पर ग्रामीणों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने समुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
प्रेस को जारी ब्यान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने कहा

कि कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पंचायत के प्रधान विनोद ठाकुर ने बलदेव तोमर का व उनके साथ आये सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और स्थानीय पंचायत की सममस्याओ के बारे में प्रकाश डाला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा ने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हिमकेयर योजना व केन्र्द सरकार की आयुष्मान योजना द्वारा आज गरीब से गरीब लोग भी आज अपना उपचार करवा रहा है। स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कहा कि आज प्रदेश में जय राम ठाकुर की सरकार हैं। उनके नेतृत्व में आज पूरे प्रदेश भर में भाजपा

समर्थित प्रधान, बीडीसी व जिला परिषद सदस्य चुन कर आए हैं। जिला सिरमौर में भी सभी 6 ब्लाकों में से अभी तक 4 ब्लाकों में में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बन गए हैं बाकी 2 ब्लाकों में भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने जा रहे हैं। इसके लिए में समस्त जनता का आभारी हूं जिन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजय बनाया हैं। उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिलाया कि उठाऊ पेयजल योजना क्याना को जल्दी ही लोगो को समर्पित किया जाएगा। ताकि लोगो को पीने के पानी की समस्या से निजात मिल सके। बलदेब तोमर में लोगो को आश्वासन दिलाया कि स्थानीय पंचायत में रुके पड़े कार्यो को गति मिलेगी। इस अवसर पर बहादुर सिंह चौहान, ब्लाक समिति अध्यक्षा अनिता वर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर चौहान व स्थानीय BDC सदस्य मदन ठाकुर ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर आत्मा राम शर्मा, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह, जागर सिंह, सुनील ठाकुर, चतर सिंह, गीता राम शर्मा, ज्ञान चौहान, मित्र सिंह व रामभज शर्मा आदि भी मौजूद रहे।