लखनऊ में हुआ स्वदेशी वैज्ञानिक विचार पर गहन मंथन ddnewsportal.com

लखनऊ में हुआ स्वदेशी वैज्ञानिक विचार पर गहन मंथन ddnewsportal.com

लखनऊ में हुआ स्वदेशी वैज्ञानिक विचार पर गहन मंथन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया विज्ञान भारती का पांचवां राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ, हिमाचल से भी पंहुचे संस्थाओं के पदाधिकारी।

विज्ञान भारती का पांचवां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 और 26 जून 2022 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। विभा वानी इंडिया स्टेट चैप्टर हिमाचल प्रदेश के समन्वयक धीरज रमौल ने बताया कि देश के

प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, उप-कुलपतियों, विभिन्न संस्थानों के निर्देशकों, विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों एवं विज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्वेषकों एवं सामाजिक संस्थाओं ने स्वदेशी वैज्ञानिक विचार पर गहन मंथन किया। पंचमहाभूत पर भारतीय जीवन पद्धति एवं संस्कृति के वैज्ञानिक आधार को रेखांकित करते हुए विभिन्न विचारकों ने आधारभूत स्तर पर इसके महत्व को

प्रदर्शित करने की कार्य योजना प्रस्तुत की। विज्ञान भारती के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश विभावानी की प्रदेश अध्यक्ष अनीता शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विभा वाणी इंडिया स्टेट चैप्टर हिमाचल प्रदेश सचिव एवं कोऑर्डिनेटर धीरज रमोल, सहसचिव मीनाक्षी शर्मा एवं सदस्य सुशील गौतम ने भाग लिया।