सोमवार से शुरु होगा गुरु गोविन्द सिंह जी प्रकाशोत्सव ddnewsportal.com

सोमवार से शुरु होगा गुरु गोविन्द सिंह जी प्रकाशोत्सव ddnewsportal.com

सोमवार से शुरु होगा गुरु गोविन्द सिंह जी प्रकाशोत्सव

पांवटा साहिब मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 354वें प्रकाश उत्सव के लिए जुटी है तैयारियों मे, नही निकलेगा नगर कीर्तन

सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह जी का 354वां प्रकाश उत्सव सोमवार से पांवटा साहिब गुरूद्वारा साहिब मे शुरु हो रहा है। 18 जनवरी को सुबह सवा आठ बजे तीन अखण्ड पाठ के साथ पर्व का शुभारंभ होगा। कोरोना गाईड लाईन को ध्यान मे रखते हुए गुरुद्वारा साहिब मे इसी के साथ अन्य कार्यक्रम

भी आरंभ होंगे। इस पर्व के लिये पांवटा साहिब मे गुरुद्वारा सजना शुरु हो गया है। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उपप्रधान जत्थेदार सरदार हरभजन सिंह, प्रबंधक सरदार जागीर सिंह व कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह  ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह जी के 354वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष पर सोमवार से गुरुद्वारे मे कार्यक्रम आरंभ हो जायेंगे। इस दिन सुबह सवा आठ बजे श्रद्वालुओं द्वारा 3 अखण्ड पाठ शुरु किये जायेंगे जो भोग के साथ 20 जनवरी बुधवार को सुबह 6 बजे समपन्न होंगे। उन्होने बताया कि पर्व के लिए गुरुद्वारे को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना गाईड लाईन के चलते इस बार नगर कीर्तन नही निकाला जाएगा। 
                                               
                                बॉक्स

बुधवार रात को सजेगा कवि दरबार-

बुधवार 20 जनवरी को सुबह अमृत संचार होगा। निशान साहब की सेवा सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी। सांय चार बजे तक खुला दीवान सजेगा। जिसमे रागी और ढाडी जत्थे तथा विद्वान सज्जन संगत को निहाल करेंगे। रात साढ़े आठ बजे कवि दरबार सजेगा जिसमे रछपाल सिंह पाल, शुक्रगुज़ार सिंह शुकर, सुखदेव सिंह, अजीत सिंह फतिहपुरी, सरदार मक्खन सिंह धालीवाल, स. मलकीत सिंह निमाणा, सरदार बख्शीश सिंह, सरदार रविन्द्र सिंह दीवाना, सरदार गुरशरण सिंह मठारू, उमरा नंगल, बीबी गुरमीत कौर, सरदार कुलवंत सिंह चौधरी, सरदार दलीप सिंह बिजली और बीबी इंद्रजीत कौर आदि कवि अपनी सुंदर रचनाओं से गुरू की महिमा का गायन करेंगे।