Paonta Sahib: शांति यज्ञ- मां यमुना से शांत भाव अपनाने का किया आग्रह- ddnewsportal.com

Paonta Sahib: शांति यज्ञ- मां यमुना से शांत भाव अपनाने का किया आग्रह- ddnewsportal.com

Paonta Sahib: शांति यज्ञ- मां यमुना से शांत भाव अपनाने का किया आग्रह 

ब्राह्मण सभा पाँवटा साहिब ने नदी के किनारे किया पूजन, डूबकर जान गंवाने वालों की आत्मा शांति के लिए की प्रार्थना 

ब्राह्मण सभा पाँवटा साहिब द्वारा मां यमुना किनारे हवन का आयोजन किया गया जिसमें पंडित कुंज बिहारी, किरण भारद्वाज, ओम प्रकाश, सुभाष भट्ट, राजेश शर्मा, कविंदर उनियाल वेद पति अचार्य ने विधि विधान से मां यमुना व गणपति महाराज की, ब्रह्मा विष्णु महेश, मां दुर्गा, यमुना मैया, नवग्रह, भगवान परशुराम पूजा अर्चना की और उनका आह्वान किया। फिर शांति यज्ञ किया गया।

शांति यज्ञ में ब्राह्मण सभा के प्रधान अश्विनी शर्मा, सुभाष शर्मा, मदन शर्मा, अजय शर्मा, संजय भारद्वाज, विमल शर्मा, हरीश शर्मा, सुधांशु कौशिक, सहीराम शर्मा, नवीन कौशिक, अजय शर्मा, जीवन जोशी, रामलाल शर्मा, मधुकरी डोगरी, रवि प्रकाश जोशी, अशोक भारद्वाज, सुमति शर्मा, राम शरण तिवारी, राजकुमार,

कविता शर्मा, नरेश शर्मा, जीवन शर्मा, अशोक भारद्वाज आदि मौजूद रहे। ब्राह्मण सभा पंजीकृत इकाई द्वारा मां यमुना से शांत भाव अपनाने तथा यमुना मैया में प्राण गंवाने वाले लोगों की आत्मा शांति के लिए महायज्ञ किया गया। इस महायज्ञ में मां यमुना की आराधना एवं आरती के साथ सभी देवी देवताओं के पूजन करने के पश्चात पूर्णाहुति के साथ हवन यज्ञ संपूर्ण हुआ। मां यमुना की आरती श्रद्धा व उल्लास के साथ की गई तथा मां यमुना

से आग्रह किया कि अपना संपूर्ण आशीर्वाद बनाए रखें तथा मां यमुना से आह्वान किया गया है जो बाहर से यहां श्रद्धालु आते हैं उन्हे गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए प्रेरणा दें ताकि श्रद्धालुओं की आकस्मिक मृत्यु न हो सके। यह स्थान यमुना नदी में लोगों के डूबने के अपूरणीय क्षति से मुक्त हो जाए।