कफोटा: महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा से जुड़ा है ये आवश्यक विषय- डाॅ प्रदीप  ddnewsportal.com

कफोटा: महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा से जुड़ा है ये आवश्यक विषय- डाॅ प्रदीप  ddnewsportal.com

कफोटा: महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा से जुड़ा है ये आवश्यक विषय- डाॅ प्रदीप 

मासिक धर्म स्वच्छता के सम्बन्ध में कफोटा के इस गांव में जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन, अन्य बीमारियों पर भी दी जानकारी 

आयुष विभाग एवं सामाजिक विकास एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अन्तर्गत गिरिपार क्षेत्र के कफोटा नागरिक उपमंडल के सशक्त महिला केन्द्र दुगाना में महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमे आयुष विभाग के डा. प्रदीप ने गांव की महिलाओं तथा रावमा पाठशाला कफोटा की किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, नवजात शिशुओं की देखभाल, अनिमिया एवं कुपोषण के बारे में जानकारी दी। डाॅ प्रदीप ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता महिला स्वच्छता एवं महिलाओं की गरिमा से जुड़ा एक आवश्यक विषय है। इसकी सही जानकारी जहां महिलाओं को स्वस्थ रखती है वहीं किशोरियों में स्कूल छोड़ने की दर और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। 

आंगनवाड़ी प्रयवेक्षक प्रोमिला शर्मा ने सभी महिलाओं एक किशोरियों, पंचायत प्रधान एवं आंगनवाड़ी कार्यकताओं को जागरूकता शिविर को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस शिविर में 100 से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। इस मौके पर पंचायत प्रधान इंदिरा पुंडीर भी मौजूद रही। उन्होंने भी चिकित्सक द्वारा महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार प्रकट किया।