Paonta Sahib: महिलाओं में खून की कमी, भारत विकास परिषद के कैंप में खुलासा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: महिलाओं में खून की कमी, भारत विकास परिषद के कैंप में खुलासा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: महिलाओं में खून की कमी, भारत विकास परिषद के कैंप में खुलासा...

भारत विकास परिषद संस्था द्वारा एनीमिया मुक्त भारत के तहत आज मानपुर देवडा गांव में कैंप लगाया गया। इस प्रोजेक्ट में महिलाओं के खून की मात्रा की जांच की गई, काफी महिलाओं मे खून की मात्रा कम पाई गई, जिन्हे संस्था की और से गुड़ एवं चने खाने के लिए और आयरन की टेबलेट दी गई। महिलाओं को यह

भी बताया गया कि खून की मात्रा को किस आहार से पूरा किया जा सकता है। इस कैंप में 125 महिलाओं के खून की जांच की गई। इस अवसर पर संस्था की तरफ से संस्था की महिला संयोजिका डा. भूपेश धीमान, प्रोजेक्ट चेयरमैन डा.शैल सहगल, सह संयोजिका वीना गौड, प्रांत से प्रभारी सर्व शक्ति भटनागर, एकता गुप्ता, रेनु सिंघल, सुमन गुप्ता, डा.संजीव गुप्ता, एकता गुप्ता, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, अमित भटनागर, आशा वर्कर्स और गांव के सदस्यगण आदि मौजूद रहे।