विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी सिंबल पर हुए चुनाव ने भाजपा के लिए बजाई खतरे की घंटी- ddnewsportal.com

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी सिंबल पर हुए चुनाव ने भाजपा के लिए बजाई खतरे की घंटी- ddnewsportal.com
सोलन: नगर निगम चुनाव मे जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता।

सोलन-पालमपुर नगर निगम कांग्रेस की

मंडी मे बची सरकार की साख, धर्मशाला मे सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी सिंबल पर हुए चुनाव ने भाजपा के लिए बजाई खतरे की घंटी, कांग्रेस उत्साहित

हिमाचल प्रदेश मे पहली बार एक साथ हुए चार नगर निगमों के चुनाव के परिणाम ने सत्तासीन भाजपा के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। चुनाव परिणाम मे सोलन और पालमपुर में कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है, जबकि मंडी में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। वहीं, धर्मशाला में भाजपा ने सबसे ज्यादा 17 में 8 सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन बहुमत पाने के

लिए भाजपा को यहां निर्दलीय के साथ की जरूरत पड़ेगी। हालाँकि सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के नेताओें का जादू नहीं चला। वहीं, पालमपुर में कांग्रेस ने अप्रत्याशित जीत हासिल करते हुए 15 में से 11 सीटें जीत ली हैं। यहां भाजपा और निर्दलीय केवल दो-दो सीटें ही जीत पाए। चार नगर निगमों में कांग्रेस को दो और भाजपा को एक पर स्पष्ट बहुमत मिला है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को हुए मतदान के बाद देर रात तक चारों नगर निगमों के चुनाव के बाद 64 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए। नगर निगम धर्मशाला में भाजपा 8, कांग्रेस 5 और निर्दलीय 4 वार्डों में जीते है। ऐसे में बेशक यहां भाजपा आगे हो, मगर यहां निर्दलियों की महापौर और उप महापौर की नियुक्ति में अहम भूमिका रहने वाली है। यानि सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ है। मंडी नगर निगम में 11 वार्डों में भाजपा, चार में कांग्रेस को जीत मिली है। यहां भाजपा को बहुमत मिल गया है।
वहीं नगर निगम सोलन की बात करें तो यहां कांग्रेस की 9, भाजपा की 7 और निर्दलीय के रूप में एक प्रत्याशी की विजय हुई है। सोलन में बघाट बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा प्रत्याशी भी वार्ड नंबर-8 से चुनाव हार गए। नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस के 11, भाजपा के दो और दो निर्दलीय जीते हैं। यहां कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत हुई है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक मंडी मे 70 प्रतिशत, धर्मशाला मे 64 प्रतिशत, सोलन मे 62.25 प्रतिशत और पालमपुर मे 68 प्रतिशत मतदान हुआ।  

नगर निगम सोलन चुनाव के नतीजे-

वार्ड - 01 आजाद मनीष कुमार 
वार्ड - 02 भाजपा सुषमा 
वार्ड - 03 भाजपा रजनी
वार्ड - 04 कांग्रेस संगीता
वार्ड - 05 भाजपा कुलभूषण गुप्ता 
वार्ड - 06 भाजपा रेखा साहनी
वार्ड - 07 कांग्रेस पूजा
वार्ड - 08 कांग्रेस पूनम ग्रोवर
वार्ड - 09 भाजपा शैलिन्द्र गुप्ता
वार्ड -10 कांग्रेस ईशा
वार्ड- 11 कांग्रेस अभय ठाकुर 
वार्ड- 12 कांग्रेस उषा शर्मा 
वार्ड- 13 भाजपा मीरा 
वार्ड- 14 कांग्रेस राजीव कुमार 
वार्ड- 15 कांग्रेस संतोष 
वार्ड- 16 भाजपा सीमा
वार्ड- 17 कांग्रेस सरदार सिंह 

नगर निगम धर्मशाला के चुनाव नतीजे-

एमसी वार्ड         - विजेता/पार्टी 
  
फरसेटगंज            रेखा देवी भाजपा         
भागसू नाग           मोनिका पठानिया भाजपा       
मकलोडग़ंज         औंकार नैहरिया भाजपा      
कश्मीर हाऊस       नीनू शर्मा कांग्रेस   
खंजाची मौहल्ला    राज कुमारी भाजपा        
कोतवाली बाजार    तिजेंद्र कौर भाजपा       
सचिवालय            संतोष देवी भाजपा        
खेल परिसर          अनुज धीमान भाजपा
सकोह                  सुषमा देवी आजाद      
श्यामनगर             अनुराग धीमान कांग्रेस   
रामनगर               देवेंद्र जग्गी कांग्रेस
बड़ोल                  स्वर्णा देवी आजाद
दाड़ी                    सविता कार्की कांग्रेस
कंड                     किरण देवी भाजपा
खनियारा              रजनी देवी कांग्रेस
सिद्धपुर                सर्वचंद गलौटिया आजाद
सिद्धबाड़ी             डिंपल आजाद