Paonta Sahib: विधायक सुखराम चौधरी के 60वे जन्म दिवस पर एकत्रित किया 60 यूनिट रक्त ddnewsportal.com

Paonta Sahib: विधायक सुखराम चौधरी के 60वे जन्म दिवस पर एकत्रित किया 60 यूनिट रक्त ddnewsportal.com

Paonta Sahib: विधायक सुखराम चौधरी के 60वे जन्म दिवस पर एकत्रित किया 60 यूनिट रक्त

पाँवटा साहिब के एक निजी होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल पाँवटा साहिब द्वारा पाँवटा साहिब के विधायक एवम पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के 60वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान विधायक सुखराम चौधरी समेत 60 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। रक्त दान शिविर में

सुखराम चौधरी के 60वें जन्मदिवस के अवसर पर 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर विधायक सुखराम चौधरी से युवा मोर्चा को बधाई दी। 


रक्तदान शिविर के पश्चात युवा मोर्चा ने सुखराम चौधरी से केक कटवा उनको जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही युवा मोर्चा द्वारा उन्हें भरोसा दिलवाया गया कि आगामी लोकसभा चुनावों में युवा मोर्चा पूरी मेहनत करेगा व पाँवटा से 31000+ की लीड दिलवाएगा। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर, महामंत्री

हितेन्दर कुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री तरणजीत सिंह, सुनील चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संयम गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।