दयाल प्यारी की वापसी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष.......ddnewsportal.com

दयाल प्यारी की वापसी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष.......ddnewsportal.com

दयाल प्यारी की वापसी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष.......

पत्रकार वार्ता मे पूछे गये सवाल पर सुरेश कश्यप ने दिया ये जवाब

पांवटा साहिब पंहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार को उपलब्धियां गिनाई। वह भाजपा पांवटा साहिब मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मे भाग लेने पंहुचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने जन कल्याणकारी कार्य किए हैं। जिसका परिणाम गत पंचायतीराज व निकाय चुनाव मे भाजपा समर्थित अधिकतर प्रत्याशियों की जीत ने दे दिया है। बजट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल

मे आर्थिक हालत ठीक न होने के बावजूद जयराम सरकार ने बेहतरीन बजट पेश किया है। इसमे सभी वर्गों का खास ध्यान रखा गया है। जिसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि काम के बूते प्रदेश मे भाजपा की सरकार रिपीट होगी। संगठन अपने काम मे जुट चुका है। हर बूथ पर भाजपा

और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। वहीं इस दौरान सवाल जवाब के दौर मे दैनिक भास्कर पांवटा साहिब के वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल पुंडीर ने सवाल पूछा कि मिशन रिपीट के लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्या नाराज नेताओं और दयाल प्यारी की वापसी की संभावना है? जिस पर प्रदेश अध्यक्ष संतोषजनक जवाब नही दे पाए और जवाब को गोल मोल कर घुमा गये। उन्होंने कहा कि मिशन रिपीट के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर आदि भी मौजूद रहे।