Lok Sabha Election News: हिमाचल में बढ़ने लगा चुनावी पारा, पढ़ें कब होंगे नामांकन दाखिल... ddnewsportal.com

Lok Sabha Election News: हिमाचल में बढ़ने लगा चुनावी पारा, पढ़ें कब होंगे नामांकन दाखिल... ddnewsportal.com

Lok Sabha Election News: हिमाचल में बढ़ने लगा चुनावी पारा, पढ़ें कब होंगे नामांकन दाखिल...

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नज़दीक आ रही है, चुनावी पारा बढ़ने लगा है। राजनैतिक दलों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। खासकर मंडी संसदीय सीट इस समय केंद्र का कारण बनी हुई है। क्योंकि यहां पर भाजपा की तरफ से जहां बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत

उम्मीदवार है तो कांग्रेस ने भी नहले पर देहला फेंककर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के सुपुत्र लोकनिर्माण मंत्री युवा विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया है। हिमाचल में 6 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव भी होने हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज होने वाला है। 
लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए हिमाचल में भाजपा प्रत्याशी 10 से 14 मई के बीच नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा शक्ति प्रदर्शन भी करेगी, जिसमें छोटी-बड़ी रैलियों और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक मई माह में वर्गों के अनुसार बैठकें

आयोजित होंगी। यानी डाॅक्टर, वकील, सीए, व्यापारी, कर्मचारी, पूर्व कर्मचारी, रेहड़ी-फड़ी वालों एवं खिलाड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कुल मिलाकर भाजपा चुनाव में रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी, जिसकी शुरूआत बूथ विजय अभियान से की जाएगी। इस अभियान के तहत श्रीराम नवमी के बाद बूथ विजय अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह 20 से 30 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित होंगे। इसमें 2,500 से 3,000 तक कार्यकर्त्ता शामिल होंगे। इस दौरान हर बूथ पर जाकर हर पन्ना प्रमुख को कार्ड व पन्ना दिया जाएगा। इसके बाद 1 से 10 मई के मध्य हर बूथ क्षेत्र में 10 बैठकें होंगी, जिसमें 20 से लेकर 100 संख्या की 10 बैठकें होंगी। इसका उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ जीत प्राप्त करना है। 
वहीं कांग्रेस पार्टी की गतिविधियाँ भी आने वाले समय में तेज होने वाली है। फिलहाल पार्टी ने मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि बाकी के कैंडिडेट्स की घोषणा भी पार्टी जल्द करेगी। फिर प्रदेश में भी चुनावी बिसात पूरी तरह से बिछ जाएगी।