राजधानी में सिक्योरिटी टाइट....... 27 मई 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

राजधानी में सिक्योरिटी टाइट.......  27 मई 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com
फाइल फोटो: द रिज शिमला, हिमाचल प्रदेश।

राजधानी में सिक्योरिटी टाइट.......

27 मई 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा 

मालरोड से गुजरेंगे पीएम 
रिवाज बदलेगा हिमाचल: स्मृति 
त्रिदेव दिलायेंगे जीत: सीएम 
ब्यास कुंड का होगा उद्धार: मुख्यमंत्री
बनेगा वन रक्षक का स्मारक 
कांग्रेस ने जताया विरोध
नही थमेंगे HRTC के पहिये 
धूमल क्या बोले चुनाव पर
हिमाचली बेटी को अमेरिका से ऑफर
पांवटा साहिब आयेंगे जैन
सिरमौर- किसानों को 1 अरब 27 करोड़
31 तक मौसम खराब 

सिरमौर में आज भी 00 मामले और....... कोविड/सूचना एवं जन संपर्क विभाग बुलेटिन।


(आज की तस्वीर) केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को हैप्पी बर्थडे।

स्थानीय (सिरमौर)

1- पांवटा साहिब- काॅलेज प्राध्यापकों का गेट पर एक घंटे प्रदर्शन, पढें क्यों... 

यूजीसी के सातवें वेतनमान को लागू न करने पर विरोध दर्ज करवा रहे काॅलेज प्राध्यापक अब गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पांवटा साहिब के श्री गुरू गोबिंद सिह राजकीय महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों  ने शुक्रवार को एक घंटा गेट मीटिंग या प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया। राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की स्थानीय ईकाई के प्रधान प्रो. मोहन सिंह चौहान ने कहा कि इससे पहले संघ ने एक दिवसीय भूख हड़ताल रखी थी। क्योंकि सरकार द्वारा लम्बे अरसे से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की वेतन संबंधित सिफारिशों को लागू नहीं किया जा रहा है। इससे प्राध्यापक वर्ग में काफ़ी रोष है l सरकार ने वर्ष 2014 से पी. एचडी और एम. फिल की बेतन वृद्धि रोक दी है जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के विपरीत है। पूरे भारतवर्ष में  उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अपने स्तर पर नियम बनाता है उन नियमों की

पालना प्रदेश का हर महाविद्यालय करता है, ऐसे में सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा वेतन संबंधित सिफारिशों को लागू न करके, वर्ष 2014 से पी.एचडी. और एम.फिल. की वेतन वृद्धि को रोकना, नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता नहीं देकर अन्याय कर रही। राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर स्थानीय इकाई ने भी शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक गेट पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो 30 मई के बाद हमारा आंदोलन  उग्र रूप धारण करेगा। इस अवसर पर सचिव प्रो रीना चौहान, प्रो. ऋतु पंत, प्रो सीमा त्यागी, प्रो चीनू बंसल, प्रो तन्नू चंदेल, प्रो दिपाली, प्रो पुष्प यादव,प्रो धनमंती, प्रो जाहिद अली, प्रो सुशील थोमर, प्रो जय चंद, प्रो नंदिनी, प्रो रेखा, प्रो नेहा, प्रो उषा जोशी, प्रो किरण बाला इत्यादि समस्त प्राध्यापक शामिल रहे। 

2- सिरमौर- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अतंर्गत जारी की 1 अरब 27 करोड़ से अधिक राशि: गौतम

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत 77780 लाभार्थियों किसानो को 1 अरब 27 करोड़ से अधिक की राशि 10 किश्तो में जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी, 2019 को लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह आय सहायता 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में लाभान्वित किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष रूप से हस्तांतरित की जाती है, ताकि संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। आरंभ में यह योजना केवल लघु एवं सीमांत किसानों (2 हेक्टेयर से कम जोत वाले) के लिए ही शुरू की गई थी, किंतु 31 मई, 2019 को कैबिनेट द्वारा लिए गए

निर्णय के उपरांत यह योजना देश भर के सभी किसानों हेतु लागू कर दी गई। उन्होनें तहसीलवार जानकारी देते हुए बताया की जिला की ददाहु तहसील में 3271 किसानों, कमरउ के 4855, नाहन 8425, नारग 4765, हरिपुरधार 898, नौहराधार 4669, पच्छाद 6398, पांवटा साहिब 18764, राजगढ 7831, रेणुका-संगडाह 6774, रोहनाट 2580 तथा शिलाई में 7375 किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया की इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य देश के लघु एवं सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष आय संबंधी सहायता प्रदान करना है। यह योजना लघु एवं सीमांत किसानों को उनकी निवेश एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आय का एक निश्चित माध्यम प्रदान करती है। योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत किसानों को साहूकारों तथा अनौपचारिक ऋणदाता के चंगुल से बचाने का प्रयास है।

3- Political- गर्म दून में राजनैतिक सरगर्मी बढायेंगे आप नेता, 29 को पांवटा पंहुच रहे सत्येंद्र जैन।

हिमाचल प्रदेश में यह चुनावी साल है तो ऐसे में जाहिर तौर पर राजनैतिक हलचल बढ़ना तय है। भाजपा और कांग्रेस तो पहले ही चुनावी तैयारियों में है। लेकीन इस बार पंजाब के बाद पहाड़ की चढाई चढने की आम आदमी पार्टी भी प्रयास में है। पार्टी जहां प्रदेश में ऑनलाइन 5 लाख सदस्य बनाने का दावा कर रही हैं वहीं कांग्रेस और भाजपा के नेता भी पार्टी में मिलकर भाजपा कांग्रेस के राजनैतिक समीकरण बिगाड़ने में जुट गये हैं। इसी कड़ी में अब पार्टी का अगला टारगेट गुरू की नगरी पांवटा साहिब है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आगामी 29 मई को आप के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सत्येंद्र जैन पंहुच रहे हैं। पांवटा साहिब से कांग्रेस के कद्दावर नेता अनिन्द्र सिंह नौटी और मनीष ठाकुर आदि के आप में शामिल होने के बाद जैन का सिरमौर जिले का यह पहला दौरा होगा जिससे राजनैतिक गलियारों में गर्मी

आना तय है। पार्टी ने यहां सदस्यता अभियान कार्यक्रम रखा है। आप नेता अनिन्द्र सिंह नौटी ने कहा कि 29 मई दिन रविवार को सुबह 10 बजे तरूवाला स्थित श्री ज्ञान चंद गोयल धर्मशाला में आम आदमी पार्टी का जनसंवाद और महा सदस्यता अभियान होने जा रहा है। जिसमे दिल्ली के मंत्री और हिमाचल प्रभारी सतेंद्र जैन और अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। इसमें भारी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी का दामन थाम सदस्यता ग्रहण करेंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यालय (अग्रसेन चौक) का विधिवत उद्घाटन भी सतेंद्र जैन इसी दिन करेंगे। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में इस समय आम आदमी पार्टी के पक्ष में अभूतपूर्व लहर है और कांग्रेस को कही पीछे छोड़ अब आप का सीधा मुकाबला भाजपा के साथ दिखाई दे रहा है।
बहरहाल, यह तो समय ही बतायेगा कि कौन आगे है और कौन पीछे लेकिन गर्म पांवटा दून का राजनैतिक माहौल गर्म होने लगा है। 

4- शिलाई में आम आदमी पार्टी का बदलाव मार्च, निकाली रैली।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी क़े मण्डल अध्यक्ष कपिल शर्मा व अतर सिंह  कपूर क़े नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने "बदलाव मार्च निकाला। इस मार्च के तहत पीडब्लूडी रेस्ट हाउस से मुख्य बाजार से होते हुए ब्लॉक ऑफिस सड़क तक पदयात्रा निकाली। इस यात्रा का मकसद आम जनता को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराना था। अतर सिंह कपूर ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधावों से वंचित है, स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो शिलाई के अस्पतालों में डॉक्टर

नहीं। शिलाई में 90,000 की आबादी है परन्तु यहां पर 20 डॉक्टर भी नहीं है। शिक्षा की दयनीय  स्थिति है, स्कूलों में शिक्षक नहीं, बच्चो को बैठने के लिये पर्याप्त कमरों कि ब्यवस्था नहीं है। पीने क़े पानी, कृषि क़े लिये सिचाई सुविधाओं, पक्की सड़को से आम जनता महरूम है। यहा क़े नवजोवान बेरोजगारी से जूझ रहें है। यह सब कारण है जिसके बजह से आज हर कोई आम आदमी पार्टी व दिल्ली क़े मुख्यमंत्री अरविन्द  केजीरवाल क़े दिल्ली में किये विकास व दिल्ली मॉडल को पसंद कर रहें है। इन सभी कारणों से आमजन मानस का दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी कि तरफ रुझान बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी करीबन दो दर्जन से अधिक नौजवान साथियो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनमे भगत राम शर्मा, अरविन्द नेगी, दिनेश कुमार, विवेक ठाकुर, अंकु, सुरजन, आर्यन, हिमांशु, रमशीद, दिनेश, पंकज, दिवेश, पवन छींटा, रिंकू शर्मा, अमित, अर्जुन ठाकुर, खजान ठाकुर, अंकित,  निशांत, मनोज, रोहन, रोहित आदि ने आम आदमी पार्टी को जॉइन किया।

5- रविवार को पांवटा साहिब के बड़े इलाके में नही होगी बिजली, ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित।

रूटीन मुरम्मत कार्य के चलते रविवार 29 मई को पांवटा साहिब में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड बद्रीपुर मुकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 132/33/11केवी कंट्रोलिंग सब स्टेशन गोंदपूर के रूटीन मुरम्मत कार्य के चलते 29 मई को सुबह 9 से सायं 6 बजे तक शट डाउन लिया गया है। जिसके चलते सब स्टेशन के अंतर्गत पांवटा साहिब

मुख्य बाजार, बद्रीपुर, देवीनगर, हाऊसिंग बोर्ड, हिमुडा काॅलोनी, शमशेरपूर, बैंक काॅलोनी, हीरपुर, सूर्या काॅलोनी, यमुना विहार काॅलोनी, तारूवाला, आदर्श काॅलोनी, भूपपूर, जामनीवाला, टोका खारा, गुलाबगढ़, काशीपुर, भांटावाली, केदारपूर, बातामंडी, बहराल, पालतियो, सूरजपुर, कुंजा मतरालियो, रामपुरघाट, शिवपूर, नवादा, भुंगरनी, गोंदपूर और अमरकोट आदि मे बिजली सुबह से शाम तक बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

6- नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन, शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 के बारे में जानकारी।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से लोक संस्कृति कलामंच के कलाकारों ने आज जिला सिरमौर की ग्राम पंचाायत जामना, शारली मानपुर, बाउनल व  घनोग प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन, शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 की जानकारी लोगों तक पहंुचाई। कलाकारों ने लोगों को बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें किसी आपातकालीन स्थिति में तुरन्त सहायता प्रदान करने के लिए गुड़िया हेल्पलाइन-1515 आरम्भ की गई है। चौबीस घण्टे क्रियाशील इस हेल्पलाइन पर सहायता मांगने पर पुलिस ज़रूरतमंद महिला तक स्वयं पहुंचती है। 26 जनवरी, 2018 को आरम्भ इस हेल्पलाइन में 6800 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निष्पादन हो चुका है। कलाकारों ने बताया की महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐ पके तहत महिलाओं को संकट की घड़ी में सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से शक्ति बटन ऐप भी आरम्भ की गई है। इस ऐप को मोबाइल पर श्गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से संकट की घड़ी में ऐप

का श्लाल बटन दबाकर पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। शक्ति बटन की विशेषता यह है कि यह ऐप इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी चलती है। इसके अतिरिक्त होशियार सिंह हेल्पलाइन 1090 के द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और वन माफिया, खनन माफिया तथा ड्रग माफिया से कड़ाई से निपटने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 आरम्भ की गई है। इस हेल्पलाइन की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। इस हेल्पलाइन पर वन, खनन व नशे जैसी अवैध गतिविधियों के संबंध में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक कुल 3300 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकतम का निष्पादन किया जा चुका है।

7- 45 से 60 आयु वर्ग के लिए 03 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा कॉविड-19 टीकाकरण।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 45 से 60 आयु वर्ग के लिए भी 28 मई 2022 को 03 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया 28 मई 2022 को 45 से 60 आयु वर्ग के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, उप स्वास्थ्य केंद्र शरली मानपुर में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 45 से 60 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

8- पांवटा साहिब- शहीद शेर सिंह की पूण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।

अमर शहीद के पैतृक गांव सूरजपुर स्थित शहीद स्मारक पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र तथा परिवार के सदस्यों ने मुख्य अतिथि उद्योगपति दीपक गोयल और एसडीएम विवेक महाजन की उपस्थिति में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व परिवार के सदस्यों ने शहीद स्मारक स्थल पर पूजा एवं यज्ञ करवाया। शहीद शेर सिंह के स्मृति स्थल की देखरेख की जिम्मेदारी तिरुपति शर्मा ग्रुप के पास है। स्वयं दीपक गोयल ने एसडीएम विवेक महाजन व परिवार तथा भूतपूर्व

सैनिक संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर तिरंगा फहराया तदोपरान्त राजकीय वरिष्ठ विद्यालय पूरूवाला की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान गाया। संगठन के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र चौहान ने शहीद शेर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शहीद शेर सिंह 14वीं बटालियन जम्मू व कश्मीर राईफल्स रेजिमेंट के अंतर्गत ऑपरेशन रक्षक में 28 राष्ट्रीय राईफल के अधीन कश्मीर में तैनात थे। 27 मई 2003 को शेर सिंह पाकिस्तानी घुसपैठियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें उनके अदम्य साहस व बहादुरी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। वर्तमान में शहीद शेर सिंह  के परिवार में उनकी माता सत्या देवी, धर्मपत्नी वीना व पुत्र पंकज और पुत्री रश्मि हैं। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को शेर सिंह के बलिदान पर गर्व है। ऑपरेशन रक्षक में भारत माता की सीमाओं की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

(हिमाचल)

1- रानी झांसी पार्क से रिज मैदान की ओर जाएंगे पीएम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला के रानी झांसी पार्क से रिज मैदान की ओर जाएंगे। मालरोड से होकर पीएम का काफिला गुजरेगा। इससे पहले उपायुक्त कार्यालय शिमला से रानी झांसी पार्क पर प्रधानमंत्री का रोड शो होगा। पीएम 31 मई को ऐतिहासिक रिज मैदान से केंद्र सरकार की 17 योजनाओं के देश भर के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से 30 मिनट तक संवाद करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल ने 31 मई को रिज पर होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों की समीक्षा

करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने पर जश्न के लिए शिमला को चुना है। हिमाचल के लोग मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। लाभार्थियों से पीएम का दोतरफा संवाद होगा। कहा कि हम शिमला के यातायात की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं। ऊपरी शिमला, सोलन-सिरमौर और निचले हिमाचल के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके लिए जल्द योजना तैयार की जाएगी। रैली पूरी तरह से व्यवस्थित रूप से की जाएगी। इस दौरान जिला उपायुक्त आदित्य नेगी, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक हरबंस ब्रास्कोन भी मौजूद रहे।

2- अब चुनाव में भी रिवाज तोड़ेंगे और फिर भाजपा सरकार बनाएंगे: स्मृति

धर्मशाला में त्रिदेव सम्मैलन में पंहुची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हिमाचल वीर भूमि से उस परिवार तक श्री राम का जयघोष पहुंचे जिन्होंने देश विरोधी नारे का समर्थन किया। त्रिदेव सम्मेलन से कहने आई हूं कि मेरे अंदर आज भी आग है। मैने अमेठी में गरीब को तिल तिल मरते देखा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हमने कांग्रेस के रिवाज तोड़े। एम्स, आइआइटी और आइआइएम बनाए। अब चुनाव में भी रिवाज तोड़ेंगे और फिर भाजपा सरकार बनाएंगे। कोरोना की विपदा कांग्रेस के कार्यकाल में आई होती तो देश की जनता मर जाती। ये खानदान ऐसा है कि जब विपदा की घड़ी आई तो जनता की गुमराह करने का काम किया। टीकाकरण न लगाने की कहा ताकि गरीब जनता सुरक्षित ही सके। मेरी सरकार ने उनकी भी सेवा की

जिन्होंने वोट नहीं दिया और वेक्सीन नहीं लगवाई। हम पक्षपात नहीं करते। विपदा की घड़ी में कांग्रेस का भाग जाना उनका ध्येय था। मेरी पार्टी के बहनों ने मास्क सिले, फ़ूड पैकेट दिए। सत्ता को सेवा में परिवर्तित करने का काम भाजपा ने किया। जिन्हें खुद नही पता अपनी पार्टी कैसे चलानी है वो क्या हिमाचल के बात करेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता नही बता पाएंगे कि कहां है ये परिवार। अमेठी में आरएसएस ने सालों लाठियां खायीं। एक समय कहते थे कि उन्हें कोई नहीं हिला सकते उनकी जमानत जब्त हो गई। अमेठी में भाजपा ब्लाक कार्यकर्ता की हत्या हुई वो मेरे लिए भाई है इसलिए अर्थी को कंधा दिया। वन रैंक वन पेंशन मोदी सरकार ने दी। इस बार भी भाजपा त्रिदेव के साथ से रिवाज तोड़ेंगी और फिर सरकार बनाएगी। त्रिवेद की भूमिका में आप सभी बूथ को संरक्षित रखें।

3- त्रिदेव दिलायेंगे हिमाचल में भाजपा को जीत: सीएम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में त्रिदेव सम्मैलन को संबोधित करते हुए कहा इस तरह के कार्यक्रम से पता लग जाता है कि हम चुनाव के नजदीक हैं। जब जब हमारे त्रिदेव इकट्ठा होते है तो हमें जीत ही मिलती है। आपके सहयोग से सरकार बनी और प्रदेश का संचालन हुआ। आज चार साल पांच माह का कार्यकाल पूरा हुआ है। अब अगला समय बड़ा महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि फिर से सरकार बनेगी भाजपा की। केंद्र में 8 साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न हिमाचल में होना हमारे लिए गर्व की बात है। हमने कोरोना काल में भी बड़े अच्छे से काम किया। प्रदेश सरकार का साढे़ चार साल का कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास किया। लेकिन अब

आगे बढ़कर और ज्यादा करने और सोचने की जरूरत है। अब हमारा रुख संगठन को मजबूर करने पर होना चाहिए। सरकार के विकास कार्य जनता तक पहुंचाएं। विपक्ष के लोगों का काम ही कहना है। हमने उज्जला योजना के तहत हर घर गैस चूल्हा दिया। पेंशन योजना मेंकई काम किया सुविधाजनक किया। आज हमने स्वास्थ्य लाभ के लिए हेल्थकेयर योजना शुरू की। बीपीएल परिवार की बेटियों के लिए 31 हजार रुपये शगुन शूरु किया। हम सेल्फ हेल्प ग्रुप के तहत चार फीसद ब्याज दर पर लोन दिया। कांग्रेस कहती है कुछ नही किया। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से युवाओं को लाभ देने का प्रावधान किया। आज सहारा योजना से बीमारों को लाभ दिया और सहारा दिया। हिमाचल छोटा प्रदेश होने के बावजूद बड़े से बड़े काम कर

रहा है। हमारे बूथ अध्यक्ष महत्वपूर्ण है। बूथ जीता हो चुनाव जीता। इसलिए आपका महत्वपूर्ण योगदान है। अगर आपने काम अच्छा किया तो जीत को कोई नहीं रोक सकता। एक पार्टी कांग्रेस परिवार तक सीमित हो गई है। प्रशांत किशोर ने कहा भी है कि कांग्रेस हिमाचल और गुजरात भूल जाओ। इसके यहां डम्मी नेता बनाए गए हैं। पंजाब में जिस चन्नी का नाम ले रहे थे वो दोनों जगह से हार गए। उत्तराखंड, यूपी के बाद हिमाचल में भी एक एक बार सरकार का रिवाज बदला जाएगा। इसके लिए आप त्रिदेव का सहयोग जरूरी है। 1985 के बाद हिमाचल में सरकार रिपीट नहीं हुई। लेकिन इस बार आपको जिम्मा है कि इसे तोड़ना है।

4- ब्यास कुण्ड को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ब्यास कुण्ड को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इसके अतिरिक्त ब्यास ऋषि की 60 फुट ऊॅंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थापित होने के पश्चात यह प्रतिमा आगंतुकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी। फाउंडेशन द्वारा मनाली के प्रसिद्ध हडिम्बा मन्दिर में लाइट एण्ड साउंड शो का प्रावधान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकुहल में हंस फाउंडेशन चैरिटेबल अस्पताल का भूमि पूजन करने के पश्चात जनता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकुहल में लगभग 15.19 करोड़ रुपये लागत की छः विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, जिसमें 6.48 करोड़ रुपये की लागत से तहसील मनाली में मनाली, नसोगी और अन्य गांवों के समूह के लिए जलापूर्ति योजना के संवर्धन कार्य, गांव बाशिंग के लिए 84 लाख रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना का संवर्धन कार्य, गांव डोभी व शिम के लिए 75 लाख रुपये से बहाव सिंचाई योजना के सुधार कार्य, 3.13 करोड़ रुपये से

आईएसबीटी पतलीकुहल, 1.52 करोड़ रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर के लिए विज्ञान प्रयोगशाला और कटराई में 2.47 करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग के मनाली मण्डल के आवासीय कवार्टर शामिल हैं। इस अवसर पर पतलीकुहल में लोगों को सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि हंस फाउंडेशन पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इस फाउंडेशन ने कुछ वर्ष पहले उत्तराखण्ड त्रास्दी के दौरान 500 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। फाउंडेशन द्वारा प्रदेश को 15 मेडिकल मोबाइल यूनिट प्रदान किए गए हैं, जो मरीजों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 60 बिस्तरों की क्षमता का यह अस्पताल निर्मित होने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगा।

5- मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबन्धन जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।

प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के जोखिम और भेद्यता को कम करने के लिए समयबद्ध तैयारी तथा समय पर क्षेत्र विशेष के लोगों को सतर्क करना अत्यन्त आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज अटल सदन कुल्लू में कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाले आपदा प्रबन्धन कार्यक्रम जेयूएआरई (ज्वाइंट यूनाइटेड एक्शन फॉर रेजिलिएन्स इन इमर्जेंसी) के शुभारम्भ के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में आपदा प्रबन्धन प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला में राज्य के लिए एक प्रेरक और आदर्श कार्यक्रम आरम्भ करने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को आपदा के प्रति जागरूक करना तथा आपदा के समय बचाव और राहत के लिए प्रबन्धन को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठी पहल है। जय राम ठाकुर ने कहा कि जेयूएआरई कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी पर आधारित

है। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, स्कूल के विद्यार्थियों को सामुदायिक जोखिम, मानचित्र तैयार करने और आपदा के समय पर नागरिक सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की पहचान सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 5 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के 206 स्कूलों के छात्र एक साथ आपदा प्रबन्धन पर आधारित नाटकों का मंचन कर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावों के शमन और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए नाटक का मंचन भी किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सांसद एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी व किशोरी लाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

6- वन रक्षक राजेश कुमार बलिदानी घोषित, धर्मशाला युद्ध स्मारक की तर्ज पर बनेगा स्मारक।

ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल की सैली बीट में जंगल की आग बुझाने के दौरान झुलसने से जान गंवाने वाले वन रक्षक राजेश कुमार को सरकार ने बलिदानी घोषित कर दिया है। प्रदेश सरकार ने गत गुरूवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में बड़ा फैसला लिया। अब धर्मशाला युद्ध स्मारक की तर्ज पर स्मारक बनेगा। इस स्मारक के निर्माण में दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें वनों की आग बुझाते प्राण न्योछावर करने वालों की गाथा अंकित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में पहली बार वन विभाग बलिदानी का दर्जा देगा। इसमें वन मंत्री राकेश पठानिया ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने सरकार

तक मामले की जोरदार तरीके से पैरवी की। सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि राजेश के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता व बेटे को एक महीने के भीतर सरकारी नौकरी दी जाएगी। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि वनरक्षक राजेश ने वन संपदा को आग से बचाने के लिए प्राण की बाजी लगा दी। सरकार ने अब उन्हें बलिदानी घोषित कर दिया है। अब स्मारक भी बनेगा। इस पर दो करोड़ की लागत आएगी। पीड़ित परिवार को सरकार चार लाख रुपये की मदद करेगी। बेटे को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

7- निजी एनजीओ को करोडों की भूमि दान पर कांग्रेस का विरोध।

हंस फाउंडेशन के चैरिटेबल अस्पताल को जमीन देने के विरोध में प्रदर्शन करने मनाली के पतलीकूहल में जुटे कांग्रेसी बैठक के दौरान आपस में ही उलझ गए। बैठक में पहले जमकर हंगामा हुआ और फिर काले झंडे उठाकर विरोध रैली निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला भी फूंका। जनसभा स्थल से कुछ दूर आंबेडकर भवन के पास प्रदर्शन करने के लिए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हल्की नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें जनसभा स्थल की ओर जाने से रोक दिया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस की विशेष बैठक आंबेडकर भवन पतलीकूहल में हुई। इसमें जिला कांग्रेस के

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में विस चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त और जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सेवादल के एक नेता संबोधित कर रहे थे तो सह प्रभारी ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज होकर वह बैठक से चले गए। उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी निकल गए। बैठक स्थल से बाहर काफी हंगामा हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद पार्टी नेताओं ने मामला सुलझा लिया। इसके बाद पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसके बाद सरकारी भूमि निजी ट्रस्ट को देने के विरोध में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए कार्यकर्ता बाहर निकले, लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक दिया। लगभग एक घंटे तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहमागहमी हुई। कार्यकर्ताओं ने गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। कांग्रेसियों का कहना है कि सरकार ने करोड़ों रुपये की जमीन निजी संस्था को दी है। इसका कांग्रेस विरोध करती है। 

8- अब 30 को नहीं थमेंगे HRTC बसों के पहिये। 

एक तरफ 31 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल दौरा है तो वहीं दूसरी तरफ HRTC ड्राईवर यूनियन ने 29 मई की रात से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। यूनियन का सरकार पर यह दबाव काम आया और उनकी मांगे मान ली गई। अब एचआरटीसी के कर्मचारी 30 मई को हड़ताल पर नहीं जाएंगे। गुरूवार को परिवहन मंत्री से हुई वार्ता के बाद एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने हड़ताल को टाल दिया है। ऐसे में अब एचआरटीसी ड्राइवर 30 मई को काम छोड़ो आंदोलन नहीं करेंगे। परिवहन मंत्री से हुई वार्ता में

एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बन गई है। HRTC ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि एचआरटीसी कर्मचारियों को छठा वेतन आयोग जारी हो जाएगा। जून महीने का वेतन छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार जुलाई माह में प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य लंबित वित्तीय मांगों पर भी बैठक में सहमति बनी है। बैठक में कर्मचारियों को 36 महीनों का नाइट ओवरटाइम देने पर भी सहमति बनी है। जुलाई महीने से कर्मचारियों को 2-2 महीने का नाइट ओवर टाइम प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 2006 से लंबित डीए व 4-9-14 के लंबित एरियर की छठे वेतन आयोग के साथ अदायगी की जाएगी। जिसके बाद एक दिन की हड़ताल को वापिस ले लिया गया है। 

9- चुनाव लड़ने के सवाल पर ये क्या बोल गये प्रोफेसर धूमल।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लडेंगे या नही, इस बात को लेकर प्रदेश भर में कईं तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। लेकिन पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए खुद प्रोफेसर धूमल ने जनता को जवाब दे दिया है। समीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कभी भी टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है और जो फैसला पार्टी हाईकमान लेती है उस पर ही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी कहेगी उस पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर

पार्टी हाईकमान चुनाव लड़ने को कहेगी तो चुनाव लड़ेंगे और अगर लड़ाने व प्रबन्धन करने को कहेगी तो उसे करेंगे। वहीं चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री के बार-बार दिल्ली दौरे पर विपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित के लिए बार-बार दिल्ली दौरे से विपक्ष को परहेज नहीं होना चाहिए। धूमल ने कहा कि यासीन मलिक को विभिन्न धाराओं के तहत कोर्ट ने सजा सुनाई है जोकि देशहित में सुनाया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों की परफॉर्मैंस को देखकर ही मुख्यमंत्री अगर बदलना चाहें तो बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार होगा और निश्चित तौर पर प्रदेश को पीएम सौगात देंगे।

10- Achievement-  हिमाचल की बेटी को अंतरिक्ष विज्ञान में शोध का अमेरिका से ऑफर।

हिमाचल प्रदेश की एक और बेटी विदेश में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। अमेरिका के प्रमुख विश्वविद्यालयों में हिमाचल के मंडी जिले के करसोग की महिमा गुप्ता को अंतरिक्ष विज्ञान में शोध और छात्रवृत्ति के लिए पढ़ाई करने का ऑफर मिला है। देहरादून से बीटेक करने वाली इस होनहार ने इन विश्वविद्यालयों में आवेदन किया था। सैटेलाइट के जरिये भूकंप आने से पहले पता लगाने की तकनीक का शोध पत्र तैयार कर अमेरिका के संबंधित विश्वविद्यालयों में भेजा, जो प्रबंधनों को प्रभावित कर गया। अमेरिका के जिन विवि ने इस होनहार से संपर्क किया है, उनमें टायटन विवि हैं। इस विवि से अंतरिक्ष पर पहली बार उतरने वाले नील आर्मस्ट्रांग ने पढ़ाई की है। कोलेरोडो

बोल्डर विवि में अंतरिक्ष विज्ञान में भारत का नाम चमकाने वाली कल्पना चावला ने पढ़ाई की है। फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी से अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम की शिक्षा हुई है। इनसे भी महिमा को ऑफर आए हैं। उनके पिता भवनीश कुमार कारोबारी हैं और माता निशा गुप्ता गृहिणी हैं। इनका छोटा भाई जमा दो की पढ़ाई कर रहा है। महिमा ने बताया कि उनकी पढ़ाई और कामयाबी में उनके परिजनों का बहुत योगदान है। गोर हो कि एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विमान और अंतरिक्ष यान के विकास से संबंधित इंजीनियरिंग का प्राथमिक क्षेत्र है। इसका आमतौर पर मतलब हवाई जहाज, उपग्रहों, रॉकेट या अंतरिक्ष यान के विकास के अध्ययन से होता है। इसमें दो प्रमुख और अतिव्यापी शाखाएं हैं, जिनमें एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग और एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग होती है।

11- मौसम अपडेट- 31 मई तक प्रदेश में मौसम खराब।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में 31 मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 30 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 31 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की संभावना है।

शाम पांच बजे तक का कोविड मीडिया बुलेटिन-

सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन-