Paonta Sahib: लो जी! मोहसिन खान ने थामा भाजपा का दामन, वार्ड नंबर-7 से जताई है दावेदारी ddnewsportal.com
Paonta Sahib: लो जी! मोहसिन खान ने थामा भाजपा का दामन, वार्ड नंबर-7 से जताई है दावेदारी

आज दिन में बतौर निर्दलीय पत्रकार वार्ता कर पाँवटा साहिब नगर के वार्ड नंबर-07 से अपनी दावेदारी जताने वाले मोहसिन खान मोनू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार और भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा की मौजूदगी में मोहसिन खान ने भाजपा ज्वाइन की।

भाजपा में शामिल होने पर वरिष्ठ नेता सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने मोहसिन खान का पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मोहसिन खान लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और स्थानीय समस्याओं को उठाकर प्रशासन तक पहुंचाने के लिए जाने
जाते हैं। अब उनके भाजपा में शामिल होने से वार्ड नंबर-7 के समीकरण में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।