HP Employee News: इंजीनियर मुकेश राठी को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान- ddnewsportal.com

HP Employee News: इंजीनियर मुकेश राठी को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान- ddnewsportal.com
फोटो: इंजीनियर मुकेश राठी।

HP Employee News: इंजीनियर मुकेश राठी को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान

हिमाचल बिजली बोर्ड कनिष्ठ एवं आंतरिक्त सहायक अभियंता संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन 

भर्ती एंव पदोन्नति नियमों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नही: महेश चौधरी

हिमाचल बिजली बोर्ड कनिष्ठ एवं आंतरिक्त सहायक अभियन्ता संघ का अधिवेशन के स्टार होटल भोटा हमीरपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से कनिष्ठ अभियन्ताओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अधिवेशन में हुई महेश चौधरी प्रदेशाध्यक्ष तथा ईं मुकेश राठी महासचिव सहित प्रदेश के पदाधिकारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दलीप सिंह ढटवोलिया, वाई० पी० नंदा, के० डी० शर्मा, एस० के चड्डा, आर डी० अग्निहोत्री, महासचिव के एस जम्वाल, अरुण गुप्ता तथा ई. के एस० गुलेरीया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। हि० प्र० रा०वि०प० सिमित डिप्लोमा ईंजीनीयर एसोसियेशन के उप प्रधान ई. केहर सिंह कश्यप, महासचिव ई. मनोहर लाल, वित सचिव ई० विनोद गुप्ता, संयुक्त सचिव विनोद कालिया भी उपस्थित रहे। संघ के प्रधान ई० महेश चौधरी तथा महासचिव ई. मुकेश राठी ने संघ की कार्यवाही एवं क्रियाकलापों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिजली बोर्ड प्रबंधक वर्ग द्वारा डिप्लोमा कनिष्ठ

अभियन्ताओं की समस्याओं को हल करने हेतु कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जिससे इस वर्ग में भारी रोष व्याप्त है और अपना असंतोष प्रकट कर रहे है। विशेषतः डिप्लोमा कनिष्ठ अभियन्ताओं के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। जिसे संघ किसी भी हालात में सहन नहीं करेगा। इसके लिए चाहे हमें संघर्ष की क्यों न करना पड़े। संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार तथा प्रबंधक वर्ग हि० प्र० स० वि०प० सिमित से आग्रह किया कि कनिष्ठ अभियन्ताओं के पद पर केवल डिप्लोमा अभियन्ताओं की भर्ती सुनिश्चित जाए ताकि प्रदेश भर में चल रहे करीब बहुतकनी की संस्थानों से डिप्लोमा कोर्स पास कर रहे हजारों छात्र- छात्राओं का भविष्य अंधकार में न पड़े। साथ ही बिजली बोर्ड में टैक्नीकल स्टाफ तथा सामान की जो कमी व्याप्त है उसे तुरंत दूर किया जाए। संघ के महाधिवेशन को संघ के पूर्व प्रधान डी० एस० ढटवालिया, वी० पी० नंदा, केडी शर्मा, एस० के० चड्डा, आर०डी० अग्निहोत्री तथा महासचिव के. एस० जम्वाल, अरुण गुप्ता, के०एस० गुलेरिया एवं अन्य अभियन्ताओं ने
सम्बोधित किया तथा मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु तथा बोर्ड प्रबंधकों से आग्रह किया कि डिप्लोमा कनिष्ठ अभियन्ताओं की ज्वलंत समस्याओं का अविलम्ब निराकरण किया जाए ताकि उनका ध्यान विकास कार्य में लगा रहे।


अधिवेशन के दूसरे सत्र में वर्ष 2023-25 के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव डी एस ढटवालिया कनवीनर, के० एस० कश्यप, मनोहर लाल तथा अशोक कुमार सह कन्वीनर द्वारा समपन्न कराया गया। जिसमें ई० मुकेश राठी प्रधान/प्रदेशाध्यक्ष, प्रदीप कुमार वरिष्ठ प्रदेशाध्यक्ष, संजीव कौशल उपाध्यक्ष, अजय कुमार महासचिव, मास्टर राकेश अतिरिक्त महासचिव, विनोद भारती वित सचिव, ई० अनिल कुमार मुख्य संगठन सचिव तथा ई. चंचल सिंह को प्रकाशन सचिव चुना गया।