Paonta Sahib: नसीमा बेगम को बड़ा ओहदा देने पर सीएम सुक्खू का जताया आभार ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नसीमा बेगम को बड़ा ओहदा देने पर सीएम सुक्खू का जताया आभार ddnewsportal.com
पाँवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम स्वागत कार्यक्रम के दौरान।

Paonta Sahib: नसीमा बेगम को बड़ा ओहदा देने पर सीएम सुक्खू का जताया आभार

पाँवटा साहिब में खाद्य एवं आपूर्ति निगम की निदेशक के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन, जुटे कार्यकर्ता...

पाँवटा साहिब की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नसीमा बेगम को हिमाचल प्रदेश खाद्य एवँ आपूर्ति निगम का निदेशक मनोनीत करने पर पाँवटा साहिब में सीएम सुक्खू का आभार जताने और नसीमा बेगम के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां निदेशक नसीमा बेगम को सम्मानित किया गया वहीं एक महिला कार्यकर्ता को यह सम्मान देने के लिये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया गया। 


इस मौके पर नसीमा बेगम ने कहा कि उन्हे जो सम्मान दिया गया है वह सम्मान पांवटा साहिब की जनता को दिया गया सम्मान है, इसके लिये वह प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल की गहराई से आभार प्रकट करती है और उन्हे भरोसा दिलाती है कि वह अपनी जिम्मेवारी पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि

कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाती है। साथ ही उन्होने कहा कि सीएम सुक्खू सरकार ने 8 माह के कार्यकाल में ही कई जनहितैषी निर्णय लिए हैं। कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। महिलाओं को भी सम्मान राशि जल्द दी जाएगी। सुक्खू सरकार ने आपदा के दौरान लोंगों के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली राहत में कई गुणा बढोतरी की है। जिसे पहले घर के नुकसान पर 10 हजार तक मिलते थे, अब आंशिक नुकसान पर भी एक लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी। ये जनता की सरकार है और सीएम सुक्खू हमेशा आम आदमी की चिंता करने वाले सीएम है। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।