Paonta Sahib: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर यहां हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर यहां हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर यहां हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं 

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला पांवटा साहिब में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। केंद्रीय मुख्य शिक्षिका सुरेखा रानी द्वारा बच्चों को

खेल की महत्वता और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। गत वर्ष  राज्य और जिला स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यालय के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें दीपा, दिव्यांश, सागर और सौरव शामिल है। सभी छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी, वालीबाल और

दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग की दौड़ में अल्तमस प्रथम, दिव्यांश द्वितीय और सौरव तृतीय स्थान पर रहा। छात्रों के वर्ग में दीपा प्रथम महक द्वितीय और भावना तृतीय स्थान पर रही। 


शिक्षकों के लिए भी दौड़ और म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। शिक्षकों की दौड़ में पूरन तोमर प्रथम, बलवीर ठाकुर द्वितीय और राजीव लकड़ावाला तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में कांत ठाकुर प्रथम, पूरन तोमर द्वितीय और मीनाक्षी राणा तीसरे स्थान पर रही।