Paonta Sahib: प्रदेश के अस्पतालों में 193 चिकित्सक तैनात, पाँवटा साहिब सिविल अस्पताल को भी मिले 5 महत्वपूर्ण डाक्टर्स ddnewsportal.com
Paonta Sahib: प्रदेश के अस्पतालों में 193 चिकित्सक तैनात, पाँवटा साहिब सिविल अस्पताल को भी मिले 5 महत्वपूर्ण डाक्टर्स

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में आज सरकार ने 193 चिकित्सकों को तैनाती दी है। निश्चित रूप से इस नियुक्तियों से स्वास्थ्य सेवाएँ सुदृढ होंगी। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के सबसे व्यस्ततम सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब को भी 5 चिकित्सक मिले हैं।

अहम खबर ये है कि इनमें लंबे समय से रिक्त चल रहे बाल रोग विशेषज्ञ के चिकित्सक भी शामिल है। साथ ही अब फोरेंसिक मेडिसिन के चिकित्सक की भी यहां पर तैनाती होगी।

जारी सूची के मुताबिक बाल रोग चिकित्सक डाॅ. सक्षम कौशल, डाॅ. संजय कुमार गुर्जर, त्वचा रोग विशेषज्ञ, डाॅ. रूचि, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डाॅ. अनुराधा चौधरी, रेडियो डायग्नॉसिस और डाॅ. सिध्दार्थ कालिया एमओ फोरेंसिक मेडिसिन के नाम शामिल है।

फोरेंसिक मेडिसिन (Forensic Medicine) चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जिसका उपयोग न्याय प्रणाली और कानूनी मामलों को सुलझाने के लिए किया जाता है। इसे हिंदी में 'न्याय

वैद्यक' या 'व्यवहार आयुर्विज्ञान' भी कहा जाता है। उम्मीद जताई जा रही है ये सभी चिकित्सक जल्द ही ज्वाइनिंग लेंगे जिससे पाँवटा साहिब सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएँ और सुदृढ हो जाएगी।
