Paonta Sahib: ऐतिहासिक होली मेला शुरु, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, तीसरी आंख का भी पहरा, पढ़ें कितना पुलिस बल... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: ऐतिहासिक होली मेला शुरु, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, तीसरी आंख का भी पहरा, पढ़ें कितना पुलिस बल...

पाँवटा साहिब में होला मोहल्ला/होली मेले पर सिक्योरिटी टाइट रहेगी। एतिहासिक मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिये पाँवटा साहिब पुलिस ने कड़े प्रबंध किये हुए हैं। इस दौरान एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पाँवटा साहिब में मेले में व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक की।

इस दौरान उन्होंने ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए और मेले में कानून व्यवस्था सुचारु रूप से रखने के लिए पुलिस के 300 से अधिक जवान तैयार है। मेले मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये स्थानीय पुलिस बल सहित रिर्जव की बटालियने समैत जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस व होमगार्ड बल को तैनात किया गया है। ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से तुरन्त निपटा जा सके। एसपी एन एस नेगी ने बताया कि मेले के शांतिपूर्ण आयोजन के लिये अतिरिक्त पुलिस व होम गार्ड बल को मेले मे तैनात किया गया है।

बता दें कि गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब मे जहां होला मोहल्ला 28 फरवरी से शुरू हो गया है, जो 04 मार्च बुधवार तक चलेगा। वहीं नगर परिषद पाँवटा साहिब द्वारा आयोजित होली मेला बुधवार 04 मार्च से शुरू हो गया जो 10 मार्च को विशाल दंगल के साथ सम्पन्न होगा।

■ सेक्टर्स में बंटा मेला:
हर वर्ष की भांति इस बार भी सुरक्षा चक्र सेक्टर में रखा गया है। पहले सेक्टर मे मेला स्थल, पुलिस थाना, गुरुद्वारा साहिब, एसडीएम काम्प्लैक्स, नगर परिषद कार्यालय, यमुना घाट और सिविल अस्पताल को रखा गया है।
दूसरे सेक्टर मे गर्ल्स स्कूल से वाई प्वायंट, मेन बाजार, हाऊसिंग एरिया और बस स्टैंड को शामिल किया गया है। मेला स्थल पर वॉच टावर लगाया गया है, जिस पर एक जवान हथियार से लैस होकर 24 घंटे डयूटी देगा।

तीसरे सैक्टर में यमुना बैरियर से बांगरण चौक, विश्व कर्मा चोक, देवीनगर, वार्ड नंबर 9 और 10 शामिल किया गया है।
चौथे सैक्टर में बांगरण चौक से बद्रीपुर चौक, सब्जी मंडी एरिया, मिशन स्कूल एरिया, गवर्नमेंट काॅलेज एरिया, हरिपुर टोहाना रोड़, तारूवाला रोड़ और भुपपूर को रखा गया है। इस सेक्टर की पूरी ट्रेफिक व्यवस्था होगी, जिसमे कि यमुना बेरियर से बद्रीपुर तक है।

सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल पर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी केमरे लगाए जा चुके है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए रिर्जव बटालियन धोलाकुंआ से भी जवान बुलाए गए है। पांवटा उपमंडल के विभिन्न पुलिस थाना व चोकियों के जवान भी मेले मे अपनी सेवाएं देंगे। एसपी सिरमौर ने कहा की मेले में ड्रोन केमरे भी संचालित होंगे ताकि आसमान से भी मेले पर नजर रखी जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेले मे सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल पर विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 सीसीटीवी केमरे लगाए जा चुके है। क्यूआरटी की गाड़ी और पीएसआर 24 घंटे असामाजिक तत्वों पर नगर रखेगी।
