लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ऑनलाइन संवाद के दौरान बताया अपना लक्ष्य ddnewsportal.com

लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ऑनलाइन संवाद के दौरान बताया अपना लक्ष्य ddnewsportal.com
पांवटा साहिब: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ऑनलाइन संवाद करते पांवटा साहिब के मैधावी छात्र पारस शर्मा।

सिविल सर्विस के क्षेत्र में सेवाएं देगा पांवटा का पारस 

लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ऑनलाइन संवाद के दौरान बताया अपना लक्ष्य, हाजिर जवाब के सीएम भी हुए कायल।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लगभग 20 हजार मैधावियों को प्रदेश सरकार ने लैपटाॅप वितरित किये। इसके लिए मंडी के पड्डल मैदान मे एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे पूरे प्रदेश से भी ऑनलाइन मैधावी जुड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने की तो वहीं बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों से वर्ष 2018-19 और 20 के सत्र के मेरिट में आए छात्र छात्राओं से भी ऑनलाइन संवाद किया। इसी कड़ी में पांवटा साहिब के कन्या स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंडी से पांवटा साहिब के छात्र पारस शर्मा से भी संवाद किया। सीएम ने पारस को लैपटाॅप मिलने पर बधाई दी और भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा। जिस पर पारस ने कहा कि वह सिविल सर्विस के क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने और भी कईं सवाल पारस से पूछे जिसका पारस ने खुलकर जवाब दिया। पारस की हाजिर जवाबी के सीएम भी कायल हुए और उन्होंने कहा कि उन्हे अच्छा लगा कि पारस ने बिना झिझक के सवालों के जवाब दिये। 
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी मौजूद रहे। जिन्होंने पांवटा साहिब के 250 मैधावियों को लैपटाॅप वितरित किये। उनके साथ एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन, शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर, कन्या स्कूल के

प्रधानाचार्य सहित अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल, हेड मास्टर और बीडीसी चेयरमैन हितेन्द्र कुमार और बच्चे मौजूद रहे। तारूवाला स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम पाल ठाकुर ने बताया कि पारस ने जमा दो की कक्षा विज्ञान संकाय से तारूवाला स्कूल  से उतीर्ण की है। उसके बाद पांवटा साहिब डिग्री काॅलेज से ग्रेजुएट हुए है। इससे पहले प्रारंभिक शिक्षा पारस ने गिरिपार के डांडा स्कूल से की है।