Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास पंहुचे पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, बोले, बाढ़ प्रभावितों की हर समस्या का होगा समाधान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास पंहुचे पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, बोले, बाढ़ प्रभावितों की हर समस्या का होगा समाधान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास पंहुचे पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, बोले, बाढ़ प्रभावितों की हर समस्या का होगा समाधान

पाँवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कोटड़ी व्यास पंचायत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। सुखराम चौधरी ने सभी को आश्वासन दिलाया कि जो भी नुकसान हुए है जो बादल फटने से, अधिक पानी से जो फसलों को और भूमि कटाव से हुए नुकसान के बारे में प्रशासन से बात की है ताकि लोगों को जमीन और फसलों का जल्द मुआवजा मिल सके।


जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से भी बात की और आदेश दिए की भूमि कटाव के कारण होने वाले नुकसान को जल्द से जल्द मशीन लगाकर या कोई भी समाधान किया जाए।
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से भी बात की है जो सड़कें प्रभावित हुई है। उन्हे जल्द से जल्द ठीक किया जाएं ताकि लोगों को आने जाने की समस्या ना हो। 


कोटड़ी ब्यास स्कूल में जो पानी घुसने से जो भी नुकसान हुए हैं उनकी रिपोर्ट भी जल्द देने को कहा ताकि बच्चो को भविष्य में पढ़ने में कोई दिक्कत ना हो और जो ग्राउंड मै पानी घुसने से  समस्या होती है उसका समाधान  ठीक ढंग से  नाली बनाकर करने को कहा। और सभी को आश्वासन दिलाया कि वह अपनी ओर से हर संभव मदद करेंगे। इस दौरान साथ में पंचायत 
प्रधान सुरेश कुमार, उप प्रधान अनिल कुमार, पुर्व प्रधान दिनेश चौधरी, बलदेव कुमार, कमल चौधरी, मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी, सतपाल सिंह, गुलाब सिंह, सुनील कुमार, संदीप कुमार ,अविनाश कुमार (टोनी), राम नंद, सुलतान सिंह, दसोंधी राम, वार्ड सदस्य सतीश कुमार, शिवानी देवी, आशा देवी, मनोज कुमार, हंस राज, दर्शन लाल और सभी लोग   मौजूद रहे।