Paonta Sahib: ऐसा क्या है इस ग्रुप में जो तीसरी बार मिला ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाणन, पढ़ें खबर... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: ऐसा क्या है इस ग्रुप में जो तीसरी बार मिला ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाणन, पढ़ें खबर... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: ऐसा क्या है इस ग्रुप में जो तीसरी बार मिला ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाणन, पढ़ें खबर...

जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब के तिरुपति ग्रुप ने फिर एक बार जिले का नाम रोशन किया है। तिरुपति ग्रुप को इस वर्ष फिर से (Great Place to Work) ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाणन प्राप्त

हुआ है। ग्रुप को यह सम्मान लगातार तीसरी दिया गया है। जो की कर्मचारियों की सकारात्मक कार्य संस्कृति, आपसी सहयोग और उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। इस दौरान

तिरुपति ग्रुप के डायरेक्टर्स ने बताया कि हमारे लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, कि हमें तीसरी बार (Great Place to Work) के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने बताया कि यह हमारे

कर्मचारियों के समर्पण,कड़ी मेहनत और संगठन के प्रति उनके विश्वास का परिणाम है। हमारी प्राथमिकता हमेशा से एक ऐसा माहौल बनाना रहा है जहाँ हर व्यक्ति खुद को सशक्त और सुरक्षित महसूस कर सके।


ग्रुप के सीएमडी अशोक गोयल ने बताया कि ग्रेट प्लेस टू वर्क (Great Place to Work) एक वैश्विक संस्था है जो संगठनों का मूल्यांकन उनके कार्यस्थल संस्कृति, कर्मचारियों की संतुष्टि और समग्र कार्य वातावरण के आधार पर करती है। यह प्रमाणन उन्हें मिलता है जो अपने कर्मचारियों को बेहतरीन माहौल प्रदान करने

के लिए प्रतिबद्ध होते हैं। गौर हो कि तिरुपति ग्रुप एक अग्रणी CDMO कंपनी है, जो (Pharma, Nutra, Ayurveda) उत्पाद प्रदान करती है। कर्मचारियों के कल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हैं, और यही कारण है कि एक प्रेरणादायक और सशक्त कार्यस्थल माना जाता है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पाँवटा साहिब के अध्यक्ष सतीश गोयल ने ग्रुप को यह सम्मान फिर से मिलने पर बधाई दी है।