Paonta Sahib: 14 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा, अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य देवी चित्रलेखा के मुखारविंद से... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 14 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा, अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य देवी चित्रलेखा के मुखारविंद से...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 14 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा, अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य देवी चित्रलेखा के मुखारविंद से...

श्री श्याम सखा मंडल पांवटा साहिब के सौजन्य से पाँवटा साहिब के नगर पालिका मैदान में आगामी 14 जनवरी से 21 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मंडल के पदाधिकारी मयंक महावर और अजय

संसरवाल आदि ने बताया कि इस कथा में विशेष रूप से श्रीधाम वृंदावन से अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पूज्य देवी चित्रलेखा जी के मुखारविंद से यह कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। सखा मंडल ने इस आयोजन के लिए भव्य तैयारियां शुरू कर दी है। यह कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सांय चार बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पूजन की प्रक्रिया 10 जनवरी को आरंभ हो चुकी है। सखा मंडल ने पांवटा साहिब सहित शिलाई और नाहन क्षेत्र के धर्मप्रेमियों से इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है।