पत्रकार संजय कंवर के पिता का निधन ddnewsportal.com

पत्रकार संजय कंवर के पिता का निधन ddnewsportal.com

पत्रकार संजय कंवर के पिता का निधन 

पैतृक गांव में ली अंतिम सांस, काफी दिन से चल रहे थे बीमार, प्रेस क्लब ने प्रकट किया शोक।

पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के पत्रकार संजय कंवर के पिता जालम सिंह का निधन हो गया है। मंगलवार को वह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कांटी मश्वा खे श्मशानघाट में किया गया। उनको मुखाग्नि बड़े अजय कंवर सिंह ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। जालम सिंह ने अपने घर मश्वा में मंगलवार को अंतिम सांस ली। वो काफी दिन से सांस की बिमारी से परेशान चल रहे थे। जिसको लेकर उनका इलाज पांवटा साहिब व नाहन के अस्पताल में चल रहा था। वहीं पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व अन्य सदस्यों ने पत्रकार संजय कंवर के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया तथा उनकी आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।