Paonta Sahib: नहीं रहे दुगाना पंचायत के पूर्व प्रधान महेन्द्र पुंडीर, हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र मे शोक... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नहीं रहे दुगाना पंचायत के पूर्व प्रधान महेन्द्र पुंडीर, हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र मे शोक...
गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुगाना के पूर्व प्रधान महेन्द्र पुंडीर ने यह संसार त्याग दिया। बीती रात्रि हृदयाघात (Heart Attack) से पाँवटा साहिब में उनका निधन हो गया। वह करीब 52 वर्ष के थे। उनके निधन पर गांव सहित इलाके में शोक की लहर है। मंगलवार को पाँवटा साहिब मेें युमना नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां सैंकड़ों लोगों ने नम आंखो से उनको अंतिम विदाई दी।
महेन्द्र पुंडीर वर्ष 2000 से 2005 तक दुगाना पंचायत के प्रधान रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास के अविस्मरणीय कार्य किये। वह क्षेत्र के लिए भी एक मिसाल बने। उनका व्यवहार ही इतना मधुर था, इसीलिए वह बुजुर्ग हो या बच्चे या युवा, सभी की पसंद रहे।
वर्तमान में वह पाँवटा साहिब में वार्ड नंबर-10 देवीनगर में अपने आवास में रह रहे थे। गत रात्रि उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।