26 दिसंबर को पांवटा साहिब आएंगे गुरनाम सिंह चढ़ूनी ddnewsportal.com

26 दिसंबर को पांवटा साहिब आएंगे गुरनाम सिंह चढ़ूनी ddnewsportal.com

26 दिसंबर को पांवटा साहिब आएंगे गुरनाम सिंह चढ़ूनी 

संयुक्त किसान मोर्चा ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी, ये रहेगा कार्यक्रम... 

राष्ट्रीय किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी 26 दिसम्बर को पांवटा साहिब आयेंगे। यह जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने पांवटा साहिब मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे दी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब के संयोजक सरदार तरसेम सिंह

सग्गी, भारतीय किसान युनियन लोक शक्ति प्रधान हरदेव सिंह बल्लू, हिमाचल किसान सभा के जिला सचिव गुरविंद्र सिंह गोपी, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, तरण सिंह, आईटी सेल प्रधान हरजीत सिंह, हरबंस सिंह और तजिन्द्र सिंह आदि ने बताया कि किसान आंदोलन की समाप्ति पर किसानों मे जहां जोश है, वहीं 700 से अधिक किसानों के शहीद होने पर दुख भी है। इसलिए

एक तरफ जहां किसान आंदोलन की जीत पर राष्ट्रीय नेताओं का सम्मान किया जा रहा है वहीं शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए अरदास/विनतियां भी की जा रही है। इसी कड़ी मे 26 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य नेताओं मे से एक नेता सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी पांवटा साहिब के गुरूद्वारा साहिब मे आ रहे हैं। यहां पर वह शहीदों के लिए अरदास मे सम्मिलित होंगे।