सिरमौर: नाहन में शारीरिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक, उठी कईं मांगे ddnewsportal.com

सिरमौर: नाहन में शारीरिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक, उठी कईं मांगे  ddnewsportal.com

सिरमौर: नाहन में शारीरिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक, उठी कईं मांगे

शारीरिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष माया राम कपूर की अध्यक्षता मे नाहन मे संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के लगभग सभी सदस्यों ने भाग लिया व बैठक मे चर्चा के बाद सर्वसम्मित से प्रस्ताव पारित किए गए।
शारीरिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची को जल्द से जल्द जारी करने के लिए शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक से आग्रह किया जाएगा। सभी ब्लॉक को प्रति शिक्षक प्रति वर्ष 500 रूपये सदस्यता शुल्क ब्लॉक के शिक्षकों की सूची सहित जिला संघ को जमा करवानी होगी। यह निर्णय भी पारित किया गया कि अगर कोई ब्लॉक प्रति वर्ष सदस्यता शुल्क जमा नही करवाएगा तो वो ब्लॉक संघ के किसी भी कार्य मे भाग नही ले पाएगा। 


खण्ड, जिला स्तरीय व स्टेट केंप के छात्र-छात्राओं  के TA/ DA को जल्दी से जल्दी रिलीज करने की सिफारिश की गई । TA/ DA की 30 km की कंडीशन को हटाने का आग्रह किया गया। मिडिल स्कूल मे 100 बच्चों की कंडीशन को हटाया जाए। नये विद्यालयों में PET और DP के पदों को सृजित करने की सिफारिश की गई। सभी निर्णय सर्वसम्मित से पारित किये गए।
उसके उपरांत शिक्षा उपनिदेशक उच्च अजीत सिंह चौहान व

शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर के साथ एक बैठक की गई और संघ की मांगों का एक मांग पत्र शिक्षा उप निदेशक उच्च व प्रारंभिक के माध्यम से सरकार को भेजा गया। शिक्षा उप निदेशक उच्च व प्रारंभिक ने संघ की मांगो को पूरा करने और संघ को हर समय सहयोग करने का आश्वासन दिया। यह जानकारी संघ के चीफ मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने दी।
इस उपलक्ष पर पर जिला महासचिव पवन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष ईश्वर राणा, जिला उप प्रधान जगदीश चौहान, धर्मेंद्र चौधरी, राज्य स्तरीय सदस्य वीर चौहान, जंगवीर ठाकुर सलाहकार कुलवंत सिहं, अतिरिक्त महासचिव खुशी राम बंसल, ओमप्रकाश शर्मा संयुक्त सचिव अनिल चौहान, जोगेंद्र सिंह सह सचिव तारा चंद मंच संचालन सुरेंद्र ठाकुर एवम मयंक गोतम आदि सदस्य मौजूद रहे।