शिलाई: एकल अभियान शिलाई ने हरिपुरधार में मनाया हिंदू नव वर्ष, निकाली शोभायात्रा ddnewsportal.com

शिलाई: एकल अभियान शिलाई ने हरिपुरधार में मनाया हिंदू नव वर्ष, निकाली शोभायात्रा ddnewsportal.com

शिलाई: एकल अभियान शिलाई ने हरिपुरधार में मनाया हिंदू नव वर्ष, निकाली शोभायात्रा

एकल अभियान अंचल शिलाई अंचल स्तरीय हिन्दू नव वर्ष युगावद 5126 विक्रम संवत 2081 शुक्ल प्रतिपदा चेत्र नवरात्रि में आरंभ संगठन की दृष्टि से जिला हरिपुरधार में मनाया गया। हिंदुत्व हिंदू संस्कृति सभ्यता सनातन धर्म हमारा हिंदू नव वर्ष किस तरह से मनाया जाता है, इस संदर्भ में यह शोभायात्रा निकली गयी।


सभी एकल अभियान के कार्यकर्ता आचार्य का एकत्रीकरण स्थान पर जिला संचालक केदार सूर्यवंशी के द्वारा हिंदू नव वर्ष क्या है, किस लिए मनाया जाता है, क्या हमारे हिंदू नव वर्ष है और किस तरह से मनाया जाना चाहिए, इन सभी बातों पर उनका उद्बोधन रहा और सभी का मार्गदर्शन किया।


तत्पशात हरिपुरधार में पूरे बाजार में शोभा यात्रा भजन जय घोष के साथ निकली गयी।
उसके बाद माँ भंगायनी मंदिर को शोभा यात्रा प्रस्थान हुई। माता मंदिर में भजन कीर्तन कर मिष्ठान कड़ाही लगायी गयी और पूर्णता मन्त्र के साथ समापन किया गया।
जिला हरिपुरधार संघचालक केदार सूर्यवंशी, जिला प्रचारक सार्थक दीवान, खंड कार्यवाह राजेश अंचल, शिलाई प्रमुख कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा, रेणुका प्रमुख संदीप राणा, एकल सिलाई अध्यापिका विनता राणा, व्यास कथाकर कृतिका, तनु राणा, संच प्रमुख जोगिंदर जगदीश चंद्र, कला, प्रियंका, रणदीप, राधा, राणा व एकल की लगभग 100 से 120 आचार्या व 20 से 30 समिति बंधु मौजूद रहे।