Paonta Sahib: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बुजुर्गों को सम्मान, पाँवटा भाजपा मंडल ने सम्मानित किए 40 वरिष्ठजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बुजुर्गों को सम्मान, पाँवटा भाजपा मंडल ने सम्मानित किए 40 वरिष्ठजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बुजुर्गों को सम्मान, पाँवटा भाजपा मंडल ने सम्मानित किए 40 वरिष्ठजन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे आज 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की टीम रक्तदान व अन्य कार्यक्रम कर रही है। जिला सिरमौर की बात की जाएं तो इस मौके पर भाजपा पाँवटा साहिब मंडल ने आंजभोज में भी 70 वर्ष से ऊपर की आयु के बुजुर्गों और महिलाओं को सम्मानित किया।


पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आंजभोज के भैला पंचायत में इस मौके पर 70 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें 25 महिलाएं और 15 पुरुष बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग का ध्यान रखा है। देश में कई विकास कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री विकास पुरुष के नाम से देश में जाने जाते हैं।
पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा आरंभ करने जा रही है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़कर समस्याओं का समाधान खोजेंगे।