Paonta Sahib: डिवाइन विज़डम स्कूल रफी नाईट्स राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम ddnewsportal.com
                                Paonta Sahib: डिवाइन विज़डम स्कूल रफी नाईट्स राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम

प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए डिवाइन विज़डम स्कूल माजरा ने सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय रफी नाईट्स समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई अनेक टीमों ने भाग लिया। विद्यालय की टीम ने अपनी सटीक लय, उत्कृष्ट कोरियोग्राफी और ऊर्जावान मंच-प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया। निर्णायकों ने टीम की रचनात्मकता और तालमेल को “राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ” करार दिया।

इस सफलता पर विद्यालय की प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्या एवं समस्त डिवाइन विज़डम परिवार ने शुभकामनाएँ प्रेषित की। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा ने बच्चों तथा प्रशिक्षक राहुल कुमार जी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने जिस समर्पण और जोश के साथ यह प्रस्तुति दी, उसके पीछे विद्यार्थियों का निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास है।