शिमला मे दी श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की जानकारी ddnewsportal.com

शिमला मे दी श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की जानकारी ddnewsportal.com

शिमला मे दी श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की जानकारी

डाॅ मामराज पुंडीर ने अभियान के लिए दिया 51 हजार रूपये राशि का सहयोग

श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत नाभा शिमला स्थित कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चन्द्र ने संपूर्ण देश में चल रहे श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की जानकारी दी। इस अभियान के प्रेरणादाई संस्मरण भी उन्होंने सुनाए। समिति के अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसएस ठाकुर ने भी

राममंदिर निर्माण के सांस्कृतिक, धार्मिक व एतिहासिक पहलुओं पर विचार साझा किए। उन्होंने अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण को हिन्दू समाज की 20 पीढियों के संघर्ष और लाखों बलिदानियों के प्रति वर्तमान पीढी का समर्पण और भविष्य के लिए अनुपम ऐतिहासिक थाती का अवदान प्रस्तुत करने पर बल दिया। एसएस ठाकुर ने दिनेश चन्द्र द्वारा दी गई जानकारी को अभूतपूर्व बताया। इस अवसर पर अभियान समिति मंत्री लेखराज राणा ने उपस्थित सभी गणराज्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर शिमला विभाग के संघचालक राजकुमार वर्मा, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खॉंडेकर सहित शिमला शहर के अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री राम मंदिर निर्माण हेतु डॉ मामराज पुंडीर, प्रान्त उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ एवं अध्यक्ष सिरमौर कल्याण समिति ने अपने परिवार की तरफ से श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के लिए 51000 रूपये की राशि मंदिर निर्माण को दी।