गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य व जिला स्तर पर कौन कहां फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज... ddnewsportal.com

गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य व जिला स्तर पर कौन कहां फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज...  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, माननीय राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश।

शिमला: राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी रहेंगे मौजूद, मंत्रियों की ड्यूटी भी तय, पढ़ें कौन से मंत्री कहां...

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू यहां विशेष रूप से मौजूद होंगे। 

इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। इसके मुताबिक उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना में, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा, मंत्री चंद्र कुमार कांगड़ा, उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान सिरमौर, जगत सिंह नेगी किन्नौर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंडी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बिलासपुर, विक्रमादित्य सिंह लाहौल-स्पीति, सोलन में धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू और संजय अवस्थी हमीरपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।