Paonta Sahib: रोटरी पाँवटा सखी ने यमुना मंदिर में लगाया वाटर कूलर, भक्तों को सुविधा ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रोटरी पाँवटा सखी ने यमुना मंदिर में लगाया वाटर कूलर, भक्तों को सुविधा ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रोटरी पाँवटा सखी ने यमुना मंदिर में लगाया वाटर कूलर, भक्तों को सुविधा

पाँवटा साहिब के यमुना घाट पर स्थात यमुना जी मंदिर में रोटरी सखी पाँवटा साहिब ने वाटर कूलर लगाया है। इस सेवा से यहां आने वाले यात्रियों और भक्तों को ठंडा व स्वच्छ पानी की सुविधा मिलेगी। 


राधा कृष्ण, श्री हनुमान मंदिर यमुना घाट पांवटा साहिब के अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया की रोटरी क्लब सखी पांवटा साहिब ने यमुना मंदिर में वाटर कूलर लगाया है जिससे बाहर से जो यात्री वी लोगों को इससे पानी की सुविधा प्रदान होगी। इसके लिए वह रोटरी सखी का आभार प्रकट करते हैं। 


रोटरी क्लब सखी के प्रधान मीनाक्षी रहल ने कहा कि क्लब द्वारा इस मंदिर में इस तरह के कार्य भविष्य में भी करते रहेंगे। इस मौके पर शान्ति स्वरूप गुप्ता, मीनाक्षी रहल प्रधान सखी क्लब सहित मंदिर के पंडित सुभाष भट्ट मौजूद रहे।