Good News: भारतीय सेना में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट बने माशू के मामराज ddnewsportal.com

Good News: भारतीय सेना में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट बने माशू के मामराज ddnewsportal.com

Good News: भारतीय सेना में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट बने माशू के मामराज 

गणतंत्र दिवस के मौके पर गिरिपार के जवान को मिला पदोन्नति का तोहफा, क्षेत्र में खुशी की लहर

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार के मस्त भोज इलाके के माशु गांव से मामराज चौहान को भारतीय सेना में पदोन्नति का तोहफा मिला है। वह ऑनरेरी लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत हुए है जिससे इलाके में खुशी की लहर है। 

जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय मुंशी राम चौहान नथयाण के पुत्र मामराज चौहान की 26 जनवरी 2023 के शुभ अवसर पर भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में सूबेदार से Honorary Lieutenant के पद पर पदोन्नति हुई है। जिससे उनके परिवार, गांव व पूरे गिरीपार इलाके में एक खुशी की लहर है।
मौजूदा समय में यह अपनी सेवाएं सियाचिन ग्लेशियर में दे रहे हैं। इससे पहले भी इन्होंने दो बार अपनी सेवाएं सियाचिन ग्लेशियर में दी है।

उनके मानद लेफ्टिनेंट बनने पर उनके बड़े भाई गुरूदत चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि भगवान परशुराम जी व दुर्गा काली माशु वाली माता की तथा हमारे पूर्वजों की असीम अनुकंपा से उनके भाई ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। वह इसी तरह देश की सेवा में आगे बढ़ते रहे यही उनकी कामना है।