Paonta Sahib: वरिष्ठ नागरिक परिषद् की बैठक में फ़ुटपाथ पर अतिक्रमण सहित उठे शहर के विभिन्न मुद्दे ddnewsportal.com
Paonta Sahib: वरिष्ठ नागरिक परिषद् की बैठक में फ़ुटपाथ पर अतिक्रमण सहित उठे शहर के विभिन्न मुद्दे
वरिष्ठ नागरिक परिषद्, पांवटा साहिब की मासिक बैठक अध्यक्ष राजिंदर शर्मा (अधिवक्ता) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अध्यक्ष ने सदस्यों की कुशल क्षेम जानकर हार्दिक अभिनन्दन किया तथा संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। ततपश्चात महासचिव, विजय कुमार चौहन ने पिछले माह जून की कार्यवाही पढ़कर सुनाई तथा वित्तसचिव ने वित्तीय ब्यौरा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। सभा ने जून माह की कार्यवाही तथा वित्तीय लेन-देन की पुष्टि की।

इस माह विपुल कुमार गुप्ता, सी. सी. आई. के पूर्व महाप्रबंधक ने सदस्यता ग्रहण की उनका भव्य स्वागत किया गया, तथा डे केयर सेण्टर की सुविधाओं से अवगत कराया गया। साथ ही जिन सदस्यों का जन्मदिवस था उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसमें जीवन शर्मा, एस.एस. गुप्ता, गुरशरण सिंह, मुकेश गर्ग, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. पी. के. शाण्डिल, चन्द्र भूषण गुप्ता शामिल रहे।
ततपश्चात विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद कुछ निर्णय लिये गये जिसमें चेयरमैन, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नाहन द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र निदेशक, कल्याण विभाग, शिमला को 30.06.2026 को जारी कर दिया गया, जिसके आधार पर जिला कल्याण विभाग, नाहन से परिषद् के सम्बद्ध होने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण होने की आशा है।
28 जून 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन (हि.प्र.) की राज्य स्तरीय बैठक जो कि भरेरी, तह. भरोंज, जिला हमीरपुर में
आयोजित की गई थी, उसमें आमंत्रित राजिंदर शर्मा (अधि.) ने टी. सी. गुप्ता, पैटर्न तथा विजय कुमार महासचिव के साथ भाग लिया। राजिंदर शर्मा इस कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार भी हैं।
सभा में शहर की मुख्य व अंतरिम सड़कों पर जल भराव की समस्या का मुद्दा उठा जिसे प्रशासन के समक्ष रखा जायेगा। फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या से भी प्रशासन को अवगत कराया जायेगा। बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा हेतु पहले पूछताछ केंद्र व समय सारिणी बोर्ड लगा होता था, आजकल उसे हटा दिया गया है, जिस कारण आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एच. आर. टी. सी. या प्रशासन द्वारा बस स्टैंड पर समय सारिणी एवं पूछताछ केंद्र की सुविधा शीघ्र उप्लाच्ध कराने की मांग की जाएगी।

पाँवटा साहिब शहर में चौराहों पर बसें रोकने से ट्रैफिक प्रॉब्लम आती है। इसके लिए चौराहों से 50 मी. की दूरी पर बस स्टॉप की सुविधा का प्रावधान करवाया जाए। शहर की अन्य समस्यायों हेतु चेयरमैन (MC) तथा SDM, पांवटा साहिब से एक औपचारिक बैठक की व्यवस्था की जाएगी। सभा का वातावरण अध्यात्मिक व संगीतमय रहा। सदस्यों ने गीत, चुटकले व किस्से सुना कर मनोरंजन किया। परिषद् की मासिक बैठक मात्र एक औपचारिक बैठक ही नहीं अपितु आपसी तालमेल, मिलन, मनोरंजन एवं क्रिएटिव एक्टिविटीज का अनुपम साथन है।
बैठक में राजिंदर शर्मा अध्यक्ष चौधरी, कुलवंत सिंह, टी. सी. गुप्ता, एन. डी. सरीन, अर्जुन देव खुराना, डा. परवेश सबलोक, एस. के. बिश्नोई, गुरदयाल सैनी, राज कुमार आरोड़ा, कैप्टन जगत सिंह, जी. डी. शर्मा, नानक सिंह, गुरमीत सिंह, विजय गोयल, हरीश जस्सल, आर. के. जैन, जसबीर साहनी, जय चंद, वी. के. गुप्ता, केशव शर्मा, इंदरजीत कौर आदि मौजूद रहे। अंत में महासचिव विजय कुमार चौहान ने मन लुभावन पलों के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए सभा का समापन किया।