Shillai News: शिलाई काॅलेज के विद्यार्थियों ने समझी ब्रह्मांड की संरचना, व्याख्यान... ddnewsportal.com

Shillai News: शिलाई काॅलेज के विद्यार्थियों ने समझी ब्रह्मांड की संरचना, व्याख्यान...  ddnewsportal.com

Shillai News: शिलाई काॅलेज के विद्यार्थियों ने समझी ब्रह्मांड की संरचना, व्याख्यान...

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय शिलाई के विज्ञान प्रसार क्लब ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. आर. कश्यप के मार्गदर्शन में “स्पेस-टाइम और ब्लैक होल्स: ब्रह्मांड की संरचना को समझना” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। यह व्याख्यान डॉ. संसार चंद, सहायक प्राध्यापक, भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. रंजना चौहान के स्वागत भाषण से हुआ।

डॉ. संसार चंद ने अपने व्याख्यान में स्पेस-टाइम और ब्लैक होल्स से संबंधित विभिन्न अवधारणाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण को समझने में न्यूटन और आइंस्टीन के योगदान, विशिष्ट सापेक्षता सिद्धांत (Special Theory of Relativity) तथा सामान्य सापेक्षता सिद्धांत (General Theory of Relativity) पर भी प्रकाश डाला।

इसके अतिरिक्त उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान, ब्लैक होल्स और ब्रह्मांड के रहस्यों से जुड़ी विभिन्न अवधारणाओं की भी चर्चा की। यह व्याख्यान अत्यंत संवादात्मक रहा और इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।