Achievment: शिलाई की काजल ने एम्स से उत्तीर्ण की नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा, ठेकेदार राजेंद्र चौहान की बेटी की बड़ी उपलब्धि ddnewsportal.com

Achievment: शिलाई की काजल ने एम्स से उत्तीर्ण की नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा, ठेकेदार राजेंद्र चौहान की बेटी की बड़ी उपलब्धि ddnewsportal.com

Achievment: शिलाई की काजल ने एम्स से उत्तीर्ण की नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा, ठेकेदार राजेंद्र चौहान की बेटी की बड़ी उपलब्धि

शिलाई क्षेत्र के बोबरी गांव के निवासी ठेकेदार राजेंद्र चौहान की बेटी काजल चौहान ने एम्स से नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर दी है। उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता पर शिलाई क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि काजल की यह उपलब्धि हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है। काजल एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि काजल चौहान, ठेकेदार राजेंद्र चौहान की बेटी है जो नगर परिषद पाँवटा साहिब के वार्ड नंबर-09 से निर्दलीय पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। राजेंद्र चौहान ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सेवा उनके परिवार का उद्देश्य रहा है। उनकी बेटी बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवा करेगी, जबकि वह राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा में लगे हुए है।