Good News- शिलाई को मिलेगा बड़ा खेल मैदान ddnewsportal.com

Good News- शिलाई को मिलेगा बड़ा खेल मैदान ddnewsportal.com

Good News- शिलाई को मिलेगा बड़ा खेल मैदान 

केंद्रीय खेल मंत्री से मिलकर क्षेत्र के युवा नेता रजत तोमर ने रखी मांग, अनुराग बोले; जल्द मिलेगी सौगात।

शिलाई क्षेत्र को जल्द एक बड़े खेल मैदान की सौगात मिल सकती है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के उभरते युवा नेता रजत सिंह तोमर ने केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष शिलाई मे खेल मैदान बनाने की मांग रखी है। वह हमीरपुर मे केंद्रीय मंत्री से मिलने पंहुचे थे। उनके साथ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता उजागर सिंह तोमर भी साथ रहे। जानकारी के मुताबिक युवा नेता रजत सिंह तोमर ग्राम पंचायत से प्रस्ताव की काॅपी लेकर अनुराग

ठाकुर से मिलने हमीरपुर गये। इस दौरान उन्होंने अनुराग ठाकुर से कहा कि वर्ष 2009 मे उन्होंने (अनुराग ठाकुर) शिलाई मे हिमालयन स्पोर्टस क्लब की वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का निमंत्रण स्वीकार किया और प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे। उस समय क्लब के प्रधान उजागर सिंह तोमर थे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने शिलाई मे इडोर स्टेडियम की घोषणा भी की जिसके लिए करीब 18 लाख रूपये भी आया था। लेकिन जगह उपलब्ध न होने के कारण वह पैसा खर्च नही हो पाया। अब पंचायत की शामलात भूमि पर मैदान बनाने का पंचायत ने प्रस्ताव पास किया है। यह स्थान लोनिवि डिविजन कार्यालय के नीचे हैं जहां अच्छा खेल मैदान बन सकता है। अनुराग ठाकुर ने इस पर आश्वासन दिया कि वह दिल्ली जाकर इस पर आगामी कारवाई करेंगें और जल्द ही खेल मैदान के लिए धनराशि उपलब्ध करवायेंगे।