Himachal News: पांगी में राज्य स्तरीय हिमाचल स्थापना दिवस समारोह, सीएम सुक्खू ने की ये घोषणाएँ... ddnewsportal.com

Himachal News: पांगी में राज्य स्तरीय हिमाचल स्थापना दिवस समारोह, सीएम सुक्खू ने की ये घोषणाएँ...  ddnewsportal.com

Himachal News: पांगी में राज्य स्तरीय हिमाचल स्थापना दिवस समारोह, पढ़ें, कर्मचारी, महिलाओं और युवाओं के लिए सीएम सुक्खू ने की क्या घोषणाएँ...

हिमाचल प्रदेश आज यानी मंगलवार को अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी में हुआ। यहां पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ध्वज फहराया, जबकि सभी जिलों में कैबिनेट मंत्रियों ने झंडा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने किलाड़ हेलीपैड में सरकारी विभागों द्वारा लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस दौरान विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी के साच में तहसील बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार पांगी क्षेत्र में 62 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पांगी के किसानों से 60 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्राकृतिक खेती के तहत उगाई गई, जौ को खरीदेगा। इसके अलावा पांगी घाटी में 10 लीटर का मिल्क प्लांट, सिविल हॉस्पिटल पांगी को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, जिसमें 6 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी व पांगी घाटी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों खोलने की घोषणा की है।

कर्मचारियों को एक जून से मिलेगी डीए की तीन किस्तें:

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को एक जून से डीए की 3 फीसदी अतिरिक्त किस्त जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 14 फीसदी डीए कर्मचारियों को जारी किया है। एक जून से 70 से 75 साल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। 

1500-1500 रुपए की तीन किस्त होगी जारी:

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी घाटी की महिलाओं को इंदिरा गांधी सम्मान निधि योजना के तहत 1500-1500 रुपए की तीन किस्त जारी करने की घोषणा की है। महिलाओं को अप्रैल, मई और जून माह की किस्त जल्द खाते में आएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की बाकी पात्र महिलाओं को भी यह सम्मान निधि जल्द मिलेगी।

युवाओं के लिए बस परमिट: 

उन्होंने पांगी घाटी के बेरोजगार युवाओं के लिए 20 बस परमिट जारी करने की घोषणा की है। सरकार डीजल बस खरीद पर 40 फीसदी सब्सिडी प्रदान करेगी। उन्होंने साच को सब तहसील का दर्जा देने का भी ऐलान किया। पांगी डिवीजन को प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती सब डिवीजन बनाने की भी घोषणा की। इसके लिए 5 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।