Paonta Sahib: तारूवाला स्कूल में आयोजित होगा गणित ओलम्पियाड ddnewsportal.com

Paonta Sahib: तारूवाला स्कूल में आयोजित होगा गणित ओलम्पियाड ddnewsportal.com
फाइल फोटो: तारूवाला ब्वायज स्कूल भवन, पाँवटा साहिब।

Paonta Sahib: तारूवाला स्कूल में आयोजित होगा गणित ओलम्पियाड 

उपमंडल स्तरीय आयोजन में होंगे विभिन्न क्रियाक्लाप, ये स्कूल लेंगे भाग...

पाँवटा साहिब के तारूवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ छात्र माध्यमिक पाठशाला पाँवटा साहिब में 12 मई को गणित दिवस के उपलक्ष पर मंडल स्तरीय गणित ओलम्पियाड का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन पर पाँवटा मंडल के सभी माध्यमिक, उच्व विद्यालय व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के गणित विषय के होनहार छात्र

अपना जौहर दिखाएंगे। इस आयोजन में कनिष्क वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र, वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 10 तक के विद्यार्थी व वरिष्ठ माध्यमिक में कक्षा 11 से 12 तक के छात्र गणित प्रश्नोतरी, गणित ओलम्पियाड, सुलेख लेखन व गणित क्रियाक्लाप में अपना

हुनर दिखाएंगे। छात्र विद्यालय पावटा साहिब के प्रधानाचार्य  डॉ प्रेम पाल ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी लगभग पूर्ण हो गयी है और मंडल के स्रोत सममवयक पावटा साहिब, माजरा व सत्तौन को इस विषय मे सूचित कर दिया है। साथ ही

कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी शिक्षा उपनिदेशक को भी भेज दी गयी है। उन्होंने कहा कि छात्रों में छुपी गणित की जानकारी को उजागर करना व जिन छात्रों में गणित के प्रति एक भय है उसको दूर करना भी इस राष्ट्रीय गणित दिवस का मुख्य उद्देश्य है।