निर्मल कौर बनी नगर की प्रथम महिला ddnewsportal.com

निर्मल कौर बनी नगर की प्रथम महिला ddnewsportal.com

निर्मल कौर बनी नगर की प्रथम महिला

पांवटा साहिब नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव मे 8-5 से चेयरपर्सन चयनित, वाईस चेयरमैन बने ओपी कटारिया

वार्ड नंबर-1 से नगर परिषद चुनाव मे बड़े मार्जिन से जीती भाजपा समर्थित प्रत्याशी व पार्षद निर्मल कौर अब नगर की प्रथम महिला बन गई है। शुक्रवार को नव निर्वाचित पार्षदों के शपत ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव मे निर्मल कौर 5 के मुकाबले 8 मतों से विजयी हुई। अब वह नगर परिषद पांवटा साहिब की चेयरपर्सन बन गई है। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर वार्ड नंबर-07 से विजयी हुए पार्षद ओपी कटारिया ने जीत हासिल की। नगर परिषद पांवटा साहिब में पिछले दो सप्ताह से चला आ रहा सियासी

ड्रामा शुक्रवार को खत्म हो गया। नव निर्वाचित पाषर्दों के शपथ ग्रहण समारोह व चुनावी प्रक्रिया के बाद वार्ड नंबर एक से पार्षद निर्मल कौर को अध्यक्षा व ओपी कटारिया को उपाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम एलआर वर्मा की देखरेख में नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए। भाजपा समर्थित पार्षदों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए सीमा देवी ने निर्मल कौर के नाम का प्रस्ताव रखा। जबकि कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए मधुकर डोगरी के नाम का प्रस्ताव डॉ रोहताश नांगिया ने रखा। अध्यक्ष पद के लिए निर्मल कौर को 5 के मुकाबले 8 मत पड़े। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित पार्षदों की ओर से कांग्रेस समर्थित ओपी कटारिया के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जबकि कांग्रेस को और से रविन्द्र पाल सिंह उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे। ओपी कटारिया को 6 के मुकाबले 7 मत प्राप्त हुए। और वह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। 
हालांकि, चुनावी प्रक्रिया पूरी होते ही वार्ड 9 की पार्षद मीनू गुप्ता ने उनके साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया। दरअसल कुछ दिन पूर्व भाजपा ने मीनू

गुप्ता के नाम की घोषणा उपाध्यक्ष पद के लिए की थी। जिसका खुद मीनू गुप्ता ने खंडन कर दिया था। अब वह अपने साथ धोखे की बात कह रही है। एसडीएम पांवटा साहिब एलआर वर्मा ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। जिसमे निर्मल कौर अध्यक्षा और ओपी कटारिया उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। 
उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि पांवटा साहिब नगर परिषद पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार कब्जा जमाया हैं। वहीं, चुनाव के बाद भाजपा समर्थित पार्षदों और समर्थकों ने पूरे पांवटा नगर मे विजयी जुलूस निकाला और ढोल नगाड़े और डीजे पर खूब नाच गाना कर खुशी मनाई।