Himachal News: विभा वाणी इंडिया राज्य शाखा हिमाचल प्रदेश ने लोगों को पौधारोपण करने के लिए किया जागरूक ddnewsportal.com

Himachal News: विभा वाणी इंडिया राज्य शाखा हिमाचल प्रदेश ने लोगों को पौधारोपण करने के लिए किया जागरूक  ddnewsportal.com

Himachal News: विभा वाणी इंडिया राज्य शाखा हिमाचल प्रदेश ने लोगों को पौधारोपण करने के लिए किया जागरूक

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभा वाणी इंडिया राज्य शाखा हिमाचल प्रदेश ने विश्व पर्यावरण दिवस को ग्राम पंचायत भरोग बनेड़ी के गाँव बनेड़ी में बड़े धूमधाम से मनाया।  
विभा वाणी इंडिया राज्य शाखा हिमाचल प्रदेश के जोनल समन्वयक व ड्राईव एनबीओ के निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि हमने जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत भरोग बनेड़ी के गाँव बनेड़ी में लोगों को पौधारोपण व अपने आसपास की साफ सफाई करने के लिए प्रेरित किया और उनको इस बार पर्यावरण दिवस के थीम "प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें" के उपलक्ष पर वातावरण में फैले हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करके इसका पूर्ण निष्पादन करवाये तथा जल स्रोतों की साफ सफाई के साथ साथ सरकारी संस्थान के चारों ओर फैली हुई घास एवं झाड़ियां को काटकर विश्व पर्यावरण दिवस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा तत्पश्चात लोगों को प्रदूषण से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया।


      
लोगो को जागरूक करते हुए कहा हमें अपने वातावरण को साफ सुथरा रखना चाहिए तथा अपने चारों ओर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि प्रदूषण को काम किया जा सके। विभा वाणी इंडिया राज्य शाखा हिमाचल प्रदेश के राज्य समन्वयक व प्रयास सोसाइटी के सचिव धीरज रमौल ने लोगो को संबोधित करते हुए “एक पेड़ अपनी मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया कि पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और हर व्यक्ति को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है। यह पौधारोपण अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा, जिसमें समुदाय के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल परिवार ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।  
                     
अगर हम जल और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखते हैं तो बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है जिसमे विशेषत, जल प्रदूषण जिससे बहुत सारे संक्रामक रोग जैसे उल्टी, दस्त, टाइफाइड आदि रोग हमें हो जाते हैं तथा अगर हम शुद्ध जल का प्रयोग अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करते है तो इन बीमारियों के साथ-साथ बहुत सारी संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है जिसके लिए हमें अपने जल स्रोतों को, टैंक को बार-बार साफ करना चाहिए । इसके साथ उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण से भी हमें अस्थमा तथा अन्य श्वास रोग हो जाते हैं जिसके लिए वातावरण में हमें कम से कम धुंआ उत्पन्न करना चाहिए ओर प्लास्टिक का भी कम से कम उपयोग करना चाहिए क्योंकि प्लास्टिक से वातावरण को कई तरह से नुकसान होता है। यह हवा, पानी और मिट्टी को प्रदूषित करता है, जिससे वन्यजीव और मानव स्वास्थ्य दोनों को खतरा होता है। प्लास्टिक को सड़ने में सदियों लग जाते हैं।

विषेश आमन्त्रित अतिथि एपीएमसी के पूर्व चैयरमेन व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने लोगों को बताया कि प्लास्टिक का निर्माण और निपटान दोनों से ग्रीनहाउस गैसें निकलती हैं, जो जलवायु परिवर्तन में योगदान करती हैं । इस अवसर पर  एपीएमसी के पूर्व चैयरमेन व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, विभा वाणी इंडिया राज्य शाखा हिमाचल प्रदेश के राज्य समन्वयक व प्रयास सोसाइटी के सचिव धीरज रमौल , विभा वाणी इंडिया राज्य शाखा हिमाचल प्रदेश के जोनल समन्वयक व ड्राईव एनबीओ के निदेशक नरेश कुमार, करूणा फाऊडेसन से सुदर्शन कुमार, प्रयास समन्वयक लक्ष्मी दत, गीता राम, सोमप्रकाश, मधुबाला, रूचि, लाजवंती, निर्मला देवी, मनीषा, सीमा देवी, प्रोमिला , दीना देवी आदि महिला व पुरुषों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।