Paonta Sahib: विकास के बूते फिर सत्ता में आएगी मोदी सरकार: सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: विकास के बूते फिर सत्ता में आएगी मोदी सरकार: सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: विकास के बूते फिर सत्ता में आएगी मोदी सरकार: सुखराम चौधरी

केंद्र की भाजपा नीत मोदी सरकार विकास के बूते फिर से तीसरी बार सरकार बनाएगी। आम जन के चल्याण की जो योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाई है उसका घर-घर लोगों को लाभ मिला है, इसलिए जनता फिर से भाजपा की सरकार चुनने जा रही है। यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब में बूथ संपर्क अभियान

के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद ऐसे भी रहे जो छह बार सांसद चुने लेकिन जनता ने उन्हे न तो कभी क्षेत्र में देखा और न ही संसद में आवाज उठाते हुए। लेकिन जब से सुरेश कश्यप सांसद बने है उन्होंने संसद में शिमला संसदीय क्षैत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई है। आपदा में जनता के बीच रहे और राहत सामग्री बांटी। इसलिए लोग उन्हे चुनेंगे जिन्होंने काम किया है। 


वहीं, शुक्रवार को भी पांवटा साहिब विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान चला, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सुरेश कश्यप के पक्ष में वोट मांगें। साथ ही नरेंद्र मोदी की देश हित की नीतियों और जन हित की योजनाओं को जनता को बता रहे हैं। बूथ नंबर 58/1,2  में वरिष्ठ और ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने हर घर पर जाकर झंडे और स्टीकर लगाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए आग्रह किया।