पांवटा साहिब मे घर घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस- ddnewsportal.com

पांवटा साहिब मे घर घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस- ddnewsportal.com

पांवटा साहिब मे घर घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस 

युकां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस ने शुरु किया जन जागरण अभियान।

पांवटा साहिब मे कांग्रेस हर घर पंहुचेगी और प्रदेश और केंद्र सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों को लेकर आम जनता को जागरूक करेगी। पावंटा साहिब विधानसभा की फूलपुर पंचायत के बांगरन गांव से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथियों के सहयोग से "घर घर कांग्रेस" हर घर कांग्रेस" अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के

तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश और देश के अंदर दोनों जगह भाजपा की सरकार है इन सरकारों की जनविरोधी नीतियों से देश का किसान, युवा, महिला, व्यापारी सभी वर्ग परेशान है। आज देश और प्रदेश में मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।बेरोजगारों की लंबी लाइन आज प्रदेश में खड़ी हो चुकी है। कोरोना काल में सरकार के प्रबंधों की पोल खुल चुकी है।सरकार की नीतियां आज आम जन के खिलाफ है। आज प्रदेश के भीतर लोगों का भाजपा के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। आने वाले 2022 में प्रदेश के भीतर निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस और कांग्रेस जन घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास

करेगी। इस अभियान में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पांवटा साहिब प्रदीप कुमार, परमिंदर सिंह बिट्टू, इंतजार अली पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, अरविंद सिंह, रितेश मेहता, नरेंद्र परमार, इरफान जी,इमरान, सतविंदर सिंह बिट्टू पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, महेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, मदन कुमार, नरेंद्र, सुनील, शाहनवाज, लवली, सलमान, आदिल, सादिक, अजय तोमर, नदीम खान, आसिफ अली, संजय आदि कई युवा मौजूद रहे।