8 नवम्बर को इस समय लगेगा चंद्र ग्रहण... ddnewsportal.com

8 नवम्बर को इस समय लगेगा चंद्र ग्रहण... ddnewsportal.com

8 नवम्बर को इस समय लगेगा चंद्र ग्रहण...

कब करें पूर्णिमा का व्रत, बता रहे हैं सिरमौर के प्रसिद्व ज्योतिषाचार्य पं कमलकांत सेमवाल

8 नवम्बर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा को ग्रस्तोदय खग्रास चंद्र ग्रहण है। 8 नवम्बर को साइकल चंद्र ग्रहण होगा, उससे काफी समय पहले चंद्र ग्रहण प्रारंभ होगा। यह जानकारी जिला सिरमौर के प्रसिद्व ज्योतिषाचार्य पं कमलकांत सेमवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस दिन दोपहर में ग्रहण स्पर्श का जो समय है वो 2:39 से शाम 6:19 तक रहेगा। भारत में ये ग्रहण कहीं कहीं ही दिखाई देगा। ये खग्रास चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया तथा प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। इस ग्रहण की खग्रास आकृति उत्तर पश्चिम कनाडा में दिखाई

देगी। इस ग्रहण का प्रारंभ चंद्र अस्त के समय अर्जेंटिना के पश्चिम के चिली, ब्राज़ील के पश्चिम क्षेत्र उत्तरी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। जबकि भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और पूर्वी रूस में चंद्रोदय के समय इस ग्रहण की समाप्ति दृश्य होगी यानि यहां पर समाप्ति के समय थोड़े समय तक दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक 8 नवम्बर 2022 को प्रातःकाल सूर्योदय के समय ही प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण का सूतक स्पर्श 9 घंटे पूर्व माना गया है। पूर्ण रूप से ये ग्रहण 3 घंटे 39 मिनट तक रहेगा। 
उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण में कोई शुभ कार्य नही होते इसलिए पूर्णिमा का व्रत 7 नवंबर सोमवार को रखना शुभ रहेगा।